The Lallantop

प्रभास की 'सलार 2' पर काम शुरू, पहले वाला से कहीं खूंखार एक्शन होगा!

हॉलीवुड फिल्मों जैसा एक्शन करते दिखेंगे प्रभास, सीक्वल का स्केल भी पहले पार्ट से बड़ा होगा.

Advertisement
post-main-image
'सलार 2' में प्रभास पहले पार्ट से भी ज्यादा खूंखार एक्शन करते नजर आएंगे.

Prabhas की Salaar 2 के बारे में Producer Vijay Kirangadur ने क्या अपडेट दिया है? Manjummal Boys के Director Chidambaram S Poduval के Sexual Harrasement case में क्या अपडेट है? Tumbbad 2 में Nawazuddin Siddiqui और Akshaye Khanna में से किसे विलन के रोल में कास्ट किया गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# जल्द शुरू होगी 'सलार 2', प्रभास की सबसे खूंखार फिल्म!

प्रभास फैन्स के लिए अच्छी ख़बर है. उनकी एक्शन ब्लॉकबस्टर 'सलार' के सीक्वल की हलचल शुरू हो गई है. प्रोड्यूसर विजय किरंगदूर ने वैरायटी इंडिया को दिए हालिया इंटरव्यू में कहा, 

Advertisement

"फैन्स अक्सर पूछते हैं कि 'सलार 2' कब आएगी. अब उनका इंतज़ार ख़त्म होने वाला है. 'सलार 2' की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. जल्द ही हम इसका प्रोडक्शन शुरू कर देंगे. मैं बता दूं कि 'सलार 2' पहले पार्ट से भी ज्यादा ख़तरनाक होगी. प्रभास और भी इंटेंस एक्शन करते नज़र आएंगे. इंटरनेशनल लेवल का एक्शन होगा, जो हॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिलता है. फिल्म का स्केल भी पहले से बड़ा होगा. सीक्वल में एक्शन के साथ ड्रामा एलिमेंट भी डबल होने वाला है." 

विजय ने शूट टाइमलाइन तो शेयर नहीं की. मगर प्रभास का करंट लाइन अप देखते हुए कहा जा सकता है कि अभी छह-आठ महीने तक तो उनके पास वक्त नहीं है. 'फौजी' के बाद वो 'कल्कि 2' शूट करेंगे. फिर 'स्पिरिट' का नंबर आएगा. ऐसे में 'सलार 2' एक ही सूरत में कुछ महीनों में फ्लोर पर आ सकती है. और वो है पैरेलल शूट. प्रभास को एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग करनी होगी. 'सलार 2' को भी प्रशांत नील ही डायरेक्ट करेंगे.

# 'दी एक्सॉर्सिस्ट' में साशा केल भी नज़र आएंगी

Advertisement

हॉरर जॉनर की लैंडमार्क 'दी एक्सॉर्सिस्ट' फ्रैंचाइज़ की नई फिल्म बनने जा रही है. डेडलाइन के मुताबिक फीमेल लीड के रोल में स्कारलेट जोहैन्सन के बाद अब 'द रिप' फेम साशा केल को भी इसमें कास्ट किया गया है. माइक फ्लेनेगन इस फिल्म के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. ये फिल्म 12 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'तुम्बाड 2' में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बनेंगे विलन

'तुम्बाड 2' के विलन की तलाश ख़त्म हो गई है. बीते दिनों ख़बर आई थी कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना इस रोल के मज़बूत दावेदार हैं. मगर मेकर्स ने नवाज़ुद्दीन का नाम फाइनल कर दिया है. इस बात की जानकारी खुद फिल्म के लीडिंग मैन सोहम साह ने दी. इसका बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 'तुम्बाड' के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे के को-डायरेक्टर रहे आदेश प्रसाद 'तुम्बाड 2' को डायरेक्ट करेंगे.

# 'मंजुमल बॉयज़' के डायरेक्टर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस

'मंजुमल बॉयज़' के डायरेक्टर चिदम्बरम एस. पोडुवल पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है. केरला कौमुदी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है. महिला की शिकायत के मुताबिक ये घटना साल 2022 की है. चिदम्बरम उस महिला के फ्लैट में ज़बर्दस्ती घुस गए और सेक्शुअल इंटेंट के साथ उसके साथ ग़लत तरीके से बर्ताव किया. इस मामले में फिलहाल चिदम्बरम से पूछताछ चल रही है. पुलिस का कहना है कि आरोप सिद्ध होने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

# आनंद एल राय की फिल्म करेंगे अविनाश तिवारी!

'ओ रोमियो' में जलाल के किरदार में अविनाश तिवारी की काफ़ी तारीफ़ हुई. अब ख़बर है कि वो आनंद एल राय की अगली फिल्म में काम करेंगे. दी हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के मुताबिक आनंद एल राय ने अविनाश को स्टोरी ब्रीफ़ दे दिया है. और अविनाश को कहानी पसंद भी आई है. मगर अभी बातचीत का सिलसिला जारी है. अविनाश ने अभी पेपर वर्क नहीं किया है. कन्फर्मेशन मिलते ही हम आपको अपडेट देंगे.

# 'जब खुली किताब' का ट्रेलर आया, रिलीज़ 6 मार्च को

सौरभ शुक्ला के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर आया है. पंकज कपूर, डिम्पल कपाड़िया और अपारशक्ति खुराना इसमें लीड रोल्स में हैं. दरअसल ये सौरभ शुक्ला के लिखे इसी नाम के ड्रामा पर आधारित फिल्म है. कहानी कुछ यूं है कि एक बुज़ुर्ग कपल के बीच तलाक के हालात बन जाते हैं. और इसी सब के बीच हास्य पैदा होता है. ये फिल्म 6 मार्च को Zee 5 पर प्रीमियर होगी. 

वीडियो: 'सलार 2’ की अचानक टीज़िंग, प्रभास का कमबैक या ‘दी राजा साब’ फ्लॉप के बाद PR गेम?

Advertisement