The Lallantop

'रा-वन' की असफलता पर बोले अनुभव, "शाहरुख को सब पता है, ये मानकर मैंने गलती कर दी"

अनुभव सिन्हा के मुताबिक, सामने कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो, उसके हर फैसले को मानना समझदारी वाला काम नहीं है.

Advertisement
post-main-image
2011 में 'रा-वन' को 130-150 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया था.

Shah Rukh Khan और Anubhav Sinha को Ra-One से काफ़ी उम्मीदें थीं. मगर रिलीज़ के वक्त ये सुपरहीरो फिल्म कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी. अनुभव आज भी इस प्रोजेक्ट पर बात करते हैं. उनके मुताबिक, ये फिल्म और बेहतर होती अगर वो शाहरुख को हद से ज़्यादा क्रिएटिव फ़्रीडम देने की गलती नहीं करते.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अनुभव इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज़ 'अस्सी' को प्रमोट कर रहे हैं. ज़ूम को दिए गए इंटरव्यू में उनसे 'रा-वन' के न चलने का कारण पूछा गया था. इसके जवाब में उन्होंने कहा,  

"मैं शाहरुख से बहुत ज़्यादा प्रभावित था. मुझे लगता था कि इनको हम लोगों से ज़्यादा पता है कि ऑडियंस को क्या पसंद है."

Advertisement

अनुभव के मुताबिक, उन्हें लगा कि शाहरुख को क्राफ्ट की ज़्यादा और बेहतर समझ है. मगर अब वो इसे अपनी गलती मानते हैं. वो कहते हैं,

"मैंने कुछ ऐसे डिसीजन ले लिए क्योंकि वो बोल रहे थे. मुझे लगता था कि शाहरुख को सबसे बेहतर पता होगा. इनको तो 100 परसेंट पता होगा. ऐसा सोचना नहीं चाहिए था."

अनुभव के मुताबिक, उन्होंने 'रा-वन' के दौरान शाहरुख के फैसलों पर आंख मूंदकर भरोसा कर लिया था. उन्हें ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए थी. भले ही सामने कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो, उसके हर फैसले को मानना समझदारी वाला काम नहीं है. अनुभव कहते हैं कि उन्होंने देर से ही सही, मगर इस बात को समझा.

Advertisement

जहां तक 'रा-वन' के सीक्वल की बात है, लोग लंबे समय से इसकी डिमांड कर रहे हैं. खुद शाहरुख ने भी अपने 60वें जन्मदिन पर इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की थी. तब उन्होंने कहा था कि अगर अनुभव कभी तय करते हैं, तो ये फिल्म ज़रूर बनेगी. शाहरुख की मानें तो अनुभव ने पहले पार्ट पर बहुत मेहनत की थी. इसलिए सिर्फ वो ही 'रा-वन' का सीक्वल बना सकते हैं.

प्रभात खबर से हुई बातचीत में अनुभव ने भी इस फिल्म पर काम करने की इच्छा जताई थी. साथ ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट की राह में आने वाली दिक्कतों पर भी खुलकर बात की थी. अनुभव की मानें तो 'रा-वन 2' को बनाने में दो-तीन साल तक का समय लग जाएगा. ऐसे में उन्हें ये देखना होगा कि शाहरुख और उनके पास इतना लंबा समय है या नहीं. यदि उन्हें ठीक-ठाक समय मिले, सिर्फ तभी वो इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर पाएंगे. 

वीडियो: Ra.One वाले घोटाले के केस में Shahrukh Khan की जीत

Advertisement