The Lallantop
Logo

शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सलमान खान से आगे निकल गई

आठवें दिन भी फिल्म अपने पिछले दिन की कमाई को होल्ड करने में एक तरीके से कामयाब रही.

Advertisement

शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी को रिलीज़ हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले सप्ताह खूब तहलका मचाया. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ के पार हो गया है. सबसे तेज़ 300 करोड़ कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी. छठे दिन फिल्म ने 25 करोड़ के आसपास का नेट कलेक्शन किया. सातवें दिन 21 करोड़ के करीब कमाए. आठवें दिन भी फिल्म अपने पिछले दिन की कमाई को होल्ड करने में एक तरीके से कामयाब रही. हालांकि बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ लगभग 17.50 करोड़ रुपए कमाए. सातवें दिन तक 'पठान' का भारत में कुल कलेक्शन 315 करोड़ के आसपास था. यानी फिल्म की भारत में अब कुल नेट इनकम 332 करोड़ हो गई है. पर इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 348 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही 'पठान' ने सलमान की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' के 339 करोड़ के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है. देखिए वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement