उन्नति और उज्ज्वल, दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं और भाई-बहन हैं. इनके मम्मी-पापा का नाम है नीलम और शेखर कृष्णामूर्ति. इनका एक पड़ोस में रहने वाला दोस्त भी है जिसका नाम है अर्जुन. छुट्टी के दिन बच्चों ने मूवी देखने का प्लान बनाया. तारीख थी 13 जून, 1997, फिल्म का नाम था बॉर्डर और जगह थी उपहार सिनेमा. उपहार सिनेमा का नाम सुनकर वो सारी हेडलाइंस, न्यूज़ और अखबारों की खबरें आपको ध्यान आने लगी होंगी जो आप पहले भी पढ़ते या सुनते रहे हैं. 13 जून, 1997 के दिन हाउसफुल उपहार सिनेमा हॉल में आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई थी. अब इसी उपहार सिनेमा ट्रेजेडी पर एक सीरीज़ आई है 'Trial By Fire' जिसे डायरेक्ट किया है प्रशांत नायर ने. देखिए वीडियो.
सीरीज़ रिव्यू: 'ट्रायल बाई फायर'
तारीख थी 13 जून, 1997, फिल्म का नाम था बॉर्डर और जगह थी उपहार सिनेमा.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)















