The Lallantop
Logo

फिल्म रिव्यू : जवानी जानेमन

जब 50 का आदमी फिल्म में 40 का दिखे और उसी उम्र में पहले बाप और फिर नाना बने, बात तो इंट्रेस्टिंग है.

Advertisement
एक ही महीने के भीतर सैफ अली खान की दूसरी फिल्म रिलीज़ हुई है. पहले ‘तान्हाजी’ और अब ‘जवानी जानेमन’, जिसमें वो बने हैं नानाजी. ये जोक या वर्ड प्ले नहीं फिल्म की कहानी है. जब 50 साल का आदमी फिल्म में 40 का दिखे. और उसी उम्र में पहले बाप और फिर नाना बनने वाला हो, तो इंट्रेस्ट तो जग ही जाता है. फिल्म में बेसिकली दो ही एक्टर्स हैं. सैफ अली खान और आलिया फर्निचरवाला, जिनके नाम की स्पेलिंग आलिया भट्ट वाले आलिया से अलग है. सैफ अली खान को हमने एक बेफिक्रे लड़के के कैरेक्टर में बहुत बार देखा है. लेकिन हर बार उसमें चेंज लेकर आना बड़ा ज़रूरी और इंट्रेस्टिंग रहता है. और सैफ ये चीज़ बड़ी आसानी से कर लेते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement