The Lallantop
Logo

पीएम मोदी वाले एपिसोड के बाद मैन वर्सेज़ वाइल्ड में रजनीकांत हैं, शूटिंग चालू आहे

शूटिंग कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिज़र्व और नेशनल पार्क में की जाएगी.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सुपरस्टार रजनीकांत मशहूर सर्वाइवल एडवेंचर शो में बेयर ग्रिल्स के साथ दिखाई देंगे. पीएम मोदी वाली डॉक्यूमेंट्री को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट किया गया था. रजनीकांत वाले एपिसोड की शूटिंग कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिज़र्व और नेशनल पार्क में की जाएगी. की जाएगी नहीं बल्कि इस खबर के लिखे जाने तक शूटिंग चालू हो चुकी होगी. सिर्फ रजनीकांत ही नहीं इंडियन एक्स्प्रेस में छपी रिपोर्ट की मानें तो इस सीरीज़ के एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी नज़र आ सकते हैं. हालांकि अक्षय के मामले में कंफर्म अभी कुछ नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement