बेयर ग्रिल्स के शो की शूटिंग में रजनीकांत के घायल होने की खबर की सच्चाई
पीएम मोदी के बाद इस शो में दिखने वाले दूसरे भारतीय शख्स हैं रजनीकांत.
Advertisement
सुपरस्टार रजनीकांत फिलहाल कर्नाटक में हैं. इसीलिए खबर में हैं. बांदीपुर नेशनल पार्क में बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग कर रहे हैं. सर्वाइवल एडवेंचर शो ‘रनिंग वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ की. इंडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इस शो में हिस्सा लेने वाले रजनीकांत दूसरे पब्लिक फिगर हैं. इसलिए ये रजनी फैंस के लिए बिग डील बना हुआ है. सुबह से शूटिंग की खबर चल रही थी, अब अचानक से गेम चेंज हो गया. खबरें आनी शुरू हुईं कि रजनीकांत का बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















