The Lallantop
Logo

पुष्पा फिल्म के तीसरे पार्ट की तैयारी! तेलुगु सिनेमा में ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं अल्लू अर्जुन

Allu Arjun की Pushpa 2 एक नए दौर की शुरुआत करने जा रही है. इंडियन सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब किसी टॉलीवुड फिल्म के तीन पार्ट्स बनाए जाएंगे.

Advertisement

Allu Arjun की Pushpa 2 इस वक्त बन रही है. उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा. इसके बाद अल्लू इसके तीसरे पार्ट यानी Pushpa 3 पर काम शुरू कर देंगे. अगर ऐसा हुआ तो अल्लू अर्जुन के नाम एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. अल्लू, पहले ऐसे एक्टर बन जाएंगे जो टॉलीवुड में पहली बार तीन पार्ट्स में बनने वाली फिल्म में काम करेंगे. Prabhas ने इससे पहले Baahubali फिल्मों की फ्रेंचाइज़ में काम किया. जिसके दो पार्ट्स आए. फिर उन्होंने प्रशांत नील की फिल्म Salaar में काम किया. जिसका दूसरा पार्ट अभी बनाया जाना है. इसके अलावा उन्होंने हाल ही में आई Kalki 2898 AD में भी काम किया. मगर इस फिल्म का भी दूसरा पार्ट अभी बनाया जाना है. पुष्पा 3 पर ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement