The Lallantop
Logo

पुष्पा-2 की कमाई देख मेकर्स की भौंहे तन जाएंगी!

Allu Arjun की Pushpa 2 का दूसरे दिन भी भौकाल टाइट रहा. तेलुगु से ज़्यादा इसके हिंदी वर्जन ने पैसे छापे.

Advertisement

Allu Arjun की Pushpa 2 ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. फिल्म ने सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी आग लगा दी. SS Rajamouli की फिल्म RRR के नाम सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग पाने का रिकॉर्ड था. 'पुष्पा 2' ने उसे तोड़ते हुए दुनियाभर से 282.91 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली. पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन की कमाई में करीब 45 प्रतिशत की कमी देखी गई.ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन 'पुष्पा 2' ने देशभर से 90.1 करोड़ रुपये की कमाई की. इसे आंकड़ों से समझें तो 'पुष्पा 2' ने दूसरे दिन तेलुगु वर्जन से - 27.1 करोड़ रुपये, हिंदी वर्जन से - 55 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन से - 5.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ा वर्जन से - 60 लाख रुपये और मलयालम वर्जन से - 1.9 करोड़ रुपये कमाए. देखें वीडियो. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement