पंजाब में शिवसेना (पंजाब) के एक नेता संदीप थापर पर निहंग सिखों का लिबास पहले लोगों ने हमला कर दिया. उन्होंने संदीप थापर को बीच सड़क पर रोका. फिर तलवारों से उन पर कई वार किए. हमले के वक्त शिवसेना नेता के साथ उनका गनमैन भी मौजूद था. उसके पास रिवॉल्वर थी, लेकिन निहंगों ने उसे सुरक्षाकर्मी से छीन लिया. हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. देखें वीडियो.
शिवसेना नेता को निहंगों ने बीच सड़क तलवार से काट दिया, बाद में स्कूटी लेकर भाग गए
घटना के CCTV फुटेज़ में देखा जा सकता है कि थापर स्कूटी पर सवार थे. उनके पीछे उनका गनमैन भी था. तभी तलवारों और लाठियों से उन पर हमला हुआ.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















