The Lallantop
Logo

IIFA में सलमान खान की सिक्योरिटी ने विकी कौशल को साइड किया, जिससे सलमान बड़े ख़फा हुए थे

सलमान इस पूरे प्रकरण से बड़े ख़फा थे. उन्होंने अपनी टीम से बात करके तुरंत विकी कौशल से मिलने का प्रबंध करवाया.

Advertisement

IIFA 2023 में सब कुशल-मंगल हो गया. बस वो Salman Khan और Vicky Kaushal वाले वायरल वीडियो ने माहौल थोड़ा बिगाड़ दिया. मगर अब उस पर तमाम किस्म की सफाइयां आ रही हैं. हुआ ये था कि विकी किसी बरामदे में खड़े फैन के साथ सेल्फी ले रहे थे. सलमान खान अपने जत्थे के साथ आए. विकी, सलमान से कुछ बात करने की कोशिश कर रहे थे. इतने में सलमान के एक सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें किनारे कर दिया. इस वीडियो पर बवाल छिड़ा. लोग बोले, सलमान में बड़ा गुरूर आ गया है. अकड़ बहुत है बंदे में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


 

 

Advertisement

Advertisement