The Lallantop
Logo

तय हो गया Gully Boy 2 को कौन करेगा डायरेक्ट, लीड रोल में नहीं होंगे रणवीर और आलिया

गली बॉय के सीक्वल में नई जोड़ी दिखाई देगी. डायरेक्टर कौन होगा यह भी लगभग तक हो गया है. फिल्म के पहले पार्ट को पब्लिक का खूब प्यार और सपोर्ट मिला था. पहला पार्ट 2019 में आया था.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी फिल्म गली बॉय के सीक्वल पर काम चल रहा है. पार्ट 2 में रणवीर और आलिया नज़र नहीं आएंगे. इस बार Vicky Kaushal और Ananya Panday मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन कौन करेगा यह भी लगभग तय हो चुका है. 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को ज़ोया अख्तर ने बनाया था. इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे. सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय राज़ और विजय वर्मा भी फिल्म में सपोर्टिंग कास्ट के तौर पर मौजूद थे. फिल्म म्यूजिकल ड्रामा बेस्ड है. फिल्म का प्रीमियर बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी हुआ था. फिल्म की कहानी से लेकर मयूजिक और एक्टर्स की परफॉर्मेंस ने दर्शकों के खूब दिल जीते. भारत की ओर से फिल्म की ऑस्कर में भी ऑफिशियल एंट्री हुई थी. गली बॉय 2 के बारे में ज्यादा जानने के लिए विडियो देखें. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement