Tiger Shroff की Ganapath सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. फिल्म को लेकर बहुत ही ठंडा रेस्पॉन्स आ रहा है. रिलीज़ से पहले फिल्म के ट्रेलर और गानों को कुछ ट्रैक्शन नहीं मिला. इसलिए सारी उम्मीदें रिव्यूज़ पर टिकी हुई थीं. मगर फिल्म को क्रिटिक्स ने भी पसंद नहीं किया है. फिल्म की अडवांस बुकिंग भी भयंकर कमज़ोर थी. 'गणपत' के पहले दिन के लिए मात्र 8200 टिकटें अडवांस में बिकी थीं. इन्हीं वजहों से ये अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि फिल्म 4.10 करोड़ रुपए के आसपास की ओपनिंग ले सकती है. मगर असलियत इससे भी खराब रही. 'गणपत' ने पहले दिन देशभर से मात्र 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. जो कि टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे खराब ओपनिंग डे कलेक्शन है. देखें वीडियो.
गणपत का ओपनिंग डे कलेक्शन भयंकर खराब रहा, टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे कमज़ोर ओपनिंग
पहले ही दिन मुंह के बल गिर गई टाइगर-कृति की 'गणपत'. टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे खराब ओपनिंग पाई.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















