The Lallantop
Logo

'जॉली LLB 3 मास्टरपीस है', अक्षय-अरशद की फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग?

'जॉली LLB 3' देखकर आए लोग इसकी मैसेजिंग की भी तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

Akshay Kumar और Arshad Warsi की Jolly LLB 3 शुक्रवार, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. रिलीज के पहले तक लोगों के मन में ये शंका जरूर थी कि मेकर्स फिल्म में कोई गड़बड़ी ना कर दें. इसके शुरुआती रुझानों को देख लग रहा है कि जनता इस फिल्म को पसंद कर रही है. जॉली LLB' फ्रैंचाइज की एक बड़ी खासियत ये है कि इसमें ह्यूमर और सोशल मैसेज का अच्छा बैलेंस बना रहता है. कुछ ऐसा ही तीसरे चैप्टर में भी देखने को मिला. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement