The Lallantop

शाहरुख-सुहाना ने लगातार 8 रातों तक शूट किया 'किंग' का विजयादशमी सीक्वेंस!

सौरभ शुक्ला के मुताबिक, शाहरुख खान की इस फिल्म में बॉलीवुड के 70 परसेंट लोग काम कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'किंग' भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्मों में से एक होने वाली है.

Shah Rukh Khan अपनी अपकमिंग मूवी King में Suhana Khan को मेंटर करते नज़र आएंगे. ये पहला मौका है जब बाप-बेटी की ये जोड़ी, किसी फिल्म में साथ काम कर रही है. पोलैंड का लंबा-चौड़ा शेड्यूल पूरा करने के बाद शाहरुख पूरे कास्ट एंड क्रू के साथ भारत लौट आए हैं. पिछले दिनों उन्होंने ठाणे के भायंदर में एक बड़े एक्शन ब्लॉक की शूटिंग खत्म की है. विजयादशमी के बैकड्रॉप में सेट इस सीन को लगातार 8 रातों तक फिल्माया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सिद्धार्थ आनंद पिछले कुछ समय से मुंबई के एल्लोरा स्टूडियोज़ में 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं. वहां उन्होंने एक भरे-पूरे मार्केट का सेट तैयार करवाया है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि शाहरुख वहां सुहाना, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल और अभिषेक बच्चन के साथ एक फ़्लैशबैक सीन की शूटिंग कर रहे हैं. मिड डे ने फ़्लैशबैक पर तो कोई अपडेट नहीं दी. मगर इतना ज़रूर बताया कि शाहरुख और सुहाना वहां एक इंटेन्स एक्शन ब्लॉक फिल्मा रहे हैं.

सूत्र के मुताबिक,

Advertisement

"किंग की टीम ने विजयादशमी के जुलूस का माहौल रीक्रिएट करने की कोशिश की है. इस दौरान ढोल-नगाड़ों, रंग और विसर्जन के दिन जैसी भीड़ को दिखाया गया है. शाहरुख और सुहाना ने इसे काफ़ी भीड़-भड़क्के में शूट किया है. इस दौरान उनके अलावा सैकड़ों बैकग्राउंड आर्टिस्ट्स भी मौजूद रहे थे. ये शूट लगातार आठ रातों तक चला है. खास बात ये है कि सुहाना खान ने अपने कई स्टंट सीन्स खुद ही शूट किए हैं."

बताया जा रहा है कि 'किंग' की शूटिंग मई-जून के आसपास खत्म होगी. तब तक शाहरुख और फिल्म की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट जी-जान से इस पर लगे हुए हैं. इस स्टारकास्ट में चर्चित एक्टर सौरभ शुक्ला भी हैं. हिंदी रश से हुई बातचीत में वो 'किंग' से जुड़ा अपना एक्सपीरियन्स साझा करते हैं. वो कहते हैं- 

"किंग में 70 परसेंट फिल्म इंडस्ट्री काम कर रही है. हर नाम, जो थोड़ा बड़ा है- वो इस फिल्म का हिस्सा है." 

Advertisement

बता दें कि किंग' में शाहरुख, सुहाना और सौरभ के अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर जैसे और भी कई बड़े नाम काम कर रहे हैं. ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: शाहरुख खान की किंग के इस एक सीन पर खर्च हो गए 50 करोड़

Advertisement