बॉलीवुड डिज़ाइनर सायशा शिंदे ने अपने ट्रांसजेंडर होने की घोषणा की है. कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी, करीना कपूर खान जैसे ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस के लिए डिज़ाइनिंग करनी वाली सायशा ने ये जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी. पहले उनका नाम स्वप्निल शिंदे हुआ करता था. सायशा ने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ के लिए भी डिज़ाइनिंग की थी. वहां से उनके काम को ज़बरदस्त पहचान मिली. जिसके बाद उन्हें कई रेड कार्पेट इवेंट्स पर काम करने का मौका मिला. हाल ही में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ में भी इन्होंने काम किया. फिल्म के गाने ‘बुर्ज खलीफ़ा’ में कियारा आडवाणी का लुक डिज़ाइन किया था. देखिए वीडियो.
मशहूर बॉलीवुड डिज़ाइनर स्वप्निल शिंदे ने कहा- मैं गे नहीं, ट्रांसजेंडर हूं
नाम बदलकर सायशा शिंदे किया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















