The Lallantop
Logo

शाहरुख से छोटी फैन बोली- पठान पसंद नहीं आई, SRK ने बढ़िया जवाब दिया

शाहरुख ने बच्ची को DDLJ दिखाने को बोला.

Advertisement

शाहरुख की ‘पठान’ ने 11वें दिन भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा (Pathaan Collection) छू लिया. वीकेंड में कमाई की रेल चलती रहे, इसके लिए शाहरुख ने शनिवार, 4 फरवरी को #AskSRK (Shahrukh khan) का एक सेशन भी रखा था. इस बार के #AskSRK में शाहरुख के फैंस ने कई मज़ाकिया और मौज लेने वाले सवाल पूछे. शाहरुख ने भी अपने अंदाज में जवाब दिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#AskSRK के बाद संडे के दिन भी शाहरुख ट्विटर पर एक्टिव दिखे. रविवार, 5 फरवरी को अभिषेक कुमार नाम के एक शख्स ने शाहरुख खान को टैग कर के एक बड़ा ही प्यारा वीडियो शेयर किया. वीडियो में अभिषेक अपनी छोटी बिटिया अहाना से बात कर रहे हैं. अभिषेक ने अहाना से पूछा कि अहाना कौन-सी मूवी देख के आई थी. इस पर अहाना बड़े प्यार से कहती है ‘पठान’. इसके बाद अभिषेक ने अहाना से पूछा “डिड यू लाइक इट”. तो अहाना ने बोला ‘ना’. जिसके बाद अभिषेक ने अहाना से कहा कि क्यों नहीं पसंद आई मूवी. तो अहाना ने क्यूट सी स्माइल दे दी. पहले आप प्यारा सा वीडियो देखिए.

Advertisement
# शाहरुख ने किया रीट्वीट

अहाना को ‘पठान’ पसंद आई या नहीं, इस पर तो कुछ कहा नहीं जा सकता. लेकिन अभिषेक के इस ट्वीट को शाहरुख खान ने रीट्वीट किया. शाहरुख ने वीडियो को रीट्वीट करते हुए ‘और मेहनत’ करने की बात कही. शाहरुख ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा,

“मुझे अब और मेहनत करनी होगी. फिर से काम में लगता हूं. अपनी यंग ऑडियंस को निराश नहीं होने दे सकता. देश के युवाओं का सवाल है.”

शाहरुख ने आगे कहा कि अहाना को DDLJ दिखाओ. शायद वो रोमैंटिक है तो ये काम कर जाए. बच्चों का कुछ पता नहीं!

# सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ की धूम जारी

25 जनवरी को रिलीज़ हुई ‘पठान’ कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ने में लगी है. 4 फरवरी को ‘पठान’ ने करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही ‘पठान’ ने आमिर खान (Amir Khan) की ‘दंगल’ (Dangal) को भी पीछे छोड़ दिया है. शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड लगभग 750 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

'पठान' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. मूवी में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं. फिल्म में डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने भी परफॉर्म किया है. सलमान खान का कैमियो भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

वीडियो: पठान के डायरेक्टर ने बताया ऋतिक रोशन फिल्म में क्यों नहीं है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement