The Lallantop
Logo

अक्षय कुमार ने कहा, 'मेरी फिल्मों के फ्लॉप होने से फिल्म इंडस्ट्री के लोग खुश होते हैं'

Akshay Kumar की फिल्म Sarfira बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बुरी तरह पिट गई. उसके बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement

Akshay Kumar की फिल्म Sarfira को बहुत कमज़ोर ओपनिंग मिली. फिल्म पहले दिन सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये की कमाई ही कर सकी. हालांकि किसी भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कमर्शियल पहलू को दर्शाता है. अधिकांश मौकों पर उसका फिल्म की क्वालिटी से लेना-देना नहीं होता. खैर ‘सरफिरा’ की हल्की ओपनिंग के बाद से ही अक्षय का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वहां वो कहते हैं कि उनकी फिल्मों के ना चलने से फिल्म इंडस्ट्री के लोग खुश होते हैं. बता दें कि बीते कुछ समय से अक्षय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार पिट रही हैं. ‘सेल्फी’, ‘मिशन रानीगंज’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ ऐसे ही नाम हैं. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement