The Lallantop
Logo

अक्षय कुमार की मिशन मंगल, गुड न्यूज़ हिट हो गई तो ये खबर आ गई

अगली फिल्म के लिए इनका रेट बढ़ गया!

Advertisement

2019 में अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज़ हुईं. ‘केसरी’, ‘मिशन मंगल’, ‘हाउसफुल 4’ और ‘गुड न्यूज़’. अगर इन चारों फिल्मों को मिला दें, तो हमें पता चलेगा कि अक्षय की फिल्मों ने इस साल 760 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की है. ये एक ड्रीम नंबर है, जिसे हर एक्टर अपने करियर में छूना चाहता है. अब 2020 आया है. इस साल अक्षय की फिल्मों का जो लाइन-अप दिख रहा है, उससे ये आंकड़ा और बड़ा होने की उम्मीद है. 2020 में उनकी ‘सूर्यवंशी’, ‘लक्ष्मी बम’, ‘बच्चन पांडे’, ‘पृथ्वीराज’ और ‘बेल बॉटम’ जैसी फिल्में रिलीज़ होनी हैं. इन रिकॉर्ड्स और उम्मीदों के बीच खबर ये आ रही है कि अक्षय ने अपनी फीस 100 करोड़ रुपए से भी ज़्यादा कर ली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement

Advertisement