ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की 'पठान' ने बॉलीवुड में नई जान फूंकी. ठीक ऐसे ही उनकी एक और पिक्चर 'रब ने बना दी जोड़ी' ने यश राज फिल्म्स में जान फूंकी थी. ऐसा कहना है आदित्य चोपड़ा का. ये बात उन्होंने नेटफ्लिक्स की हालिया डॉक्यूमेंट्री 'द रोमैन्टिक्स' में कही है. उन्होंने कहा है कि 'रब ने बना दी जोड़ी' YRF के डाउनफॉल में एक वरदान की तरह आई. इस फिल्म से पहले YRF कुछ फ्लॉप फिल्में दे चुका था. पैसे की दिक्कत भी थी. आदित्य को लग रहा था कि अब YRF का मामला ढीला पड़ रहा है. इसी कारण से आदित्य ने खुद एक फिल्म डायरेक्ट करने की ठानी. उन्होंने सात साल से कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की थी. आखिरी फिल्म थी, 'मोहब्बतें'. इसी के बाद उन्हें 'रब ने बना दी जोड़ी' का आइडिया आया. आदित्य ने 'द रोमैन्टिक्स' में बताया है. देखिअ वीडियो.
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म से आदित्य चोपड़ा ने बचाई YRF की इज्जत
ये बात उन्होंने नेटफ्लिक्स की हालिया डॉक्यूमेंट्री 'द रोमैन्टिक्स' में कही है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















