The Lallantop

"करण, एक्टर्स को ज्यादा पैसे देना बंद करो"

एक इंटरव्यू के दौरान जोया अख्तर ने करण जौहर को स्टार्स की फीस बढ़ाने के लिए टोक दिया.

Advertisement
post-main-image
हाल ही में स्टार्स की फीस को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं

Zoya Akhtar ने Karan Johar को Stars की फीस बढ़ाने के लिए टोका, War 2 के सेट से Hrithik Roshan और Kiara Advani की फ़ोटोज़ वायरल. Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# "करण, एक्टर्स को ज्यादा पैसे देना बंद करो"

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के डायरेक्टर्स राउंडटेबल इंटरव्यू में करण जौहर के साथ और जोया अख्तर ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान एक्टर्स की फीस पर चर्चा हुई. ज़ोया ने ज़ोर देते हुए कहा, "करण आपको स्टार्स को इतनी ज्यादा फीस देनी बंद करनी पड़ेगी." जिसके जवाब में करण का कहना था, "मैंने अब मेल स्टार्स को ज्यादा फीस देना बंद कर दिया है. अब मैं उनसे पूछता हूं कि आपकी लास्ट फिल्म कौन सी की थीं और उसने कितनी कमाई की थी."

# करण जौहर के रिएलिटी शो की रिलीज़ डेट आई

रिएलिटी शो 'द ट्राइब' 4 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. इस सीरीज़ में 9 एपिसोड्स होंगे. 5 इंडियन कॉन्टेंट क्रिएटर्स इस शो में हिस्सा ले रहे हैं. अलाना पांडे, अलाविया जाफरी, सृष्टि पोरे, अर्याना गांधी और अल्फिया जाफरी इसका हिस्सा होंगे. करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट 'द ट्राइब' को प्रोड्यूस कर रही है.ऑस्कर्स के लिए भेजी 'स्वातंत्र्य वीर सावकर'  

Advertisement
# ऑस्कर्स के लिए भेजी 'स्वातंत्र्य वीर सावकर'  

रणदीप हुडा ने अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावकर' को ऑस्कर्स के लिए भेजा है. ये फिल्म वीर सावरकर के जीवन पर आधारित है. रणदीप ने फिल्म में उनका किरदार निभाया है. इस फिल्म को डायरेक्ट भी उन्होंने ही किया है. ऑफिशियली भारत की तरफ से 'लापता लेडीज़' को ऑस्कर्स के लिए भेजा गया है. मगर रणदीप और उनकी टीम ने इस फिल्म को अलग से ऑस्कर्स में भेजा है.

# 'वॉर 2' के सेट से ऋतिक-कियारा का वीडियो लीक

हाल ही में ऋतिक रौशन और कियारा आडवाणी की कुछ फ़ोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये फिल्म के एक गाने की वीडियो है, जो लीक हो गई है. इन फोटोज़ में ऋतिक और कियारा साथ में नज़र आ रहे हैं. जो किसी रोमांटिक नंबर जैसा दिखाई पड़ रहा है.

# 'फैब्युलस लाइव्स...' की रिलीज़ डेट आई

नेटफ्लिक्स के शो 'फैब्युलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' का तीसरा सीज़न 18 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा. इस सीरीज़ में भावना पांडे, महीप कपूर, नीलम कोठारी, सीमा सजदेह के साथ इस बार रिद्धिमा कपूर साहनी, शालिनी पासी और कल्याणी चावला भी नज़र आने वाली हैं. इस शो को करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है.

Advertisement
# विष्णु वर्धन की 'नेसिप्पाया' का टीज़र आया

विष्णु वर्धन की फिल्म 'नेसिप्पाया' का टीज़र आ गया है. ये एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है. फिल्म से आकाश मुरली अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. अदिति शंकर इसकी फीमेल लीड हैं. ये फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: ज़ोया अख्तर ने करण जौहर को स्टार्स की फीस को लेकर क्यों टोक दिया?

Advertisement