The Lallantop

इधर स्टूडेंट प्रोटेस्ट चल रहा है, उधर ज़ी5 ने इस पर नई सीरीज़ अनाउंस कर दी!

इस सीरीज की कहानी NEET-UG पेपर लीक्स पर आधारित होगी.

Advertisement
post-main-image
इस सीरीज़ का अनाउंसमेंट टीजर आया है. रिलीज़ डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' ने 48 घंटों में 15 करोड़ से अधिक की टिकट बिक्री की, जिससे इसकी 100 करोड़ रुपए की ओपनिंग होने की संभावना जताई जा रही है।
  • भारत में NEET-UG पेपर लीक विरोधी छात्र आंदोलनों के बीच ज़ी5 ने 'द स्कैम-लीक्ड' नामक शो का टीजर जारी किया है, जो पेपर लीक पर आधारित है।
  • रणवीर सिंह के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'प्रलय' में कल्याणी प्रियदर्शन से बॉलीवुड डेब्यू होगा, जिसका पहला शूट दिवाली तक पूरा किया जाएगा।

Thalapathy Vijay की Jana Nayagan दुनियाभर से कितनी बड़ी ओपनिंग लेगी? Aamir Khan की 3 Idiots नहीं होगी री-रिलीज़? Ranveer Singh की Pralay से Kalyani Priyadarshan करेंगी बॉलीवुड डेब्यू. सिनेमा से जुड़ी और ऐसी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# फूलन देवी पर बनी फिल्म पहुंची TIFF

फूलन देवी पर 'फूलन' नाम की फिल्म बनी है. इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 51वें एडिशन में स्पेशल प्रेज़ेंटेशन के लिए चुना गया है. ये फिल्म फेस्ट 10 से 20 सितंबर तक चलेगा. 'फूलन' 16 तारीख की शाम 6 बजे वहां प्रीमियर की जाएगी. ये फिल्म फूलन देवी की ऑटोबायोग्रफी 'आई, फूलन' पर आधारित है. इसे रिची मेहता ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म सीधे एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी. डेट अभी नहीं आई है.

Advertisement

# स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच 'द स्कैम- लीक्ड' का टीजर आया

ज़ी5 पर एक नया शो रिलीज़ होने वाला है. नाम है 'द स्कैम- लीक्ड'. ये शो पेपर लीक्स पर आधारित है. मगर सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी टाइमिंग की हो रही है. जब देशभर में NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ प्रोटेस्ट हो रहे हैं, ठीक तभी ज़ी5 ने इसका टीजर रिलीज़ किया. इस शो की रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.

# रणवीर की 'प्रलय' से कल्याणी का बॉलीवुड डेब्यू तय

Advertisement

रणवीर सिंह के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'प्रलय' जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है. वेराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में 'लोका' फेम कल्याणी प्रियदर्शन को कास्ट कर लिया गया है. वो इस फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन करती नज़र आएंगी. 300 करोड़ रुपए के बजट पर बनने वाली इस फिल्म का पहला शेड्यूल दिवाली तक पूरा हो जाएगा. इसे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं.

# विजय की 'जन नायगन' लेगी 100 करोड़ की ओपनिंग

थलपति विजय की 'जन नायगन' की अडवांस बुकिंग 19 जुलाई यानी रविवार को खोली गई थी. सैकनिल्क के मुताबिक, केवल 48 घंटों में ही इसने 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की टिकटें बेच डालीं. 22 जुलाई यानी आज इस खबर के लिखे जाने तक इस फिल्म के तमिल वर्जन ने 7.1 लाख टिकटें बेची हैं. इससे करीब 16.38 करोड़ रुपए की कमाई हुई है, जो सबसे अधिक है. तेलुगु में फिल्म 12.6 हजार टिकटें बेचकर 18.9 लाख की सेल की है. वर्ल्डवाइड नंबर्स की बातें करें तो मूवी ने 30 करोड़ तक की अडवांस सेल कर डाली है. इसके आधार पर बताया जा रहा है कि लीक होने के बावजूद ये फिल्म 100 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है.

# टी-सीरीज़ की फिल्म में साथ आएंगे आयुष्मान-कार्तिक!

2019 में आई 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन ने काम किया. 2026 में उसका सीक्वल आया, जिसमें आयुष्मान खुराना नज़र आए. इस फिल्म की वजह से दोनों एक्टर्स के बीच अदावत की खबरें थीं. मगर कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो ये दोनों एक्टर्स जल्द ही टी-सीरीज़ की एक फिल्म में साथ नज़र आ सकते हैं. हालांकि ये बिल्कुल शुरुआती रिपोर्ट्स हैं. दी लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता.

# मेकर्स बोले, '3 इडियट्स' नहीं होगी री-रिलीज़

खबरें थीं कि आमिर खान स्टारर '3 इडियट्स' 4 सितंबर को री-रिलीज़ होने जा रही है. मगर फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले विधु विनोद चोपड़ा की कंपनी एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि ये खबरें झूठी और निराधार हैं. '3 इडियट्स' री-रिलीज़ नहीं होगी. 

वीडियो: तमिलनाडु चुनाव जीतने के बाद थलपति विजय पर कैसे मीम्स बन रहे?

Advertisement