The Lallantop

"सलमान खान के साथ डर तो लगा रहता है क्योंकि उनका एक औरा है"

Zareen Khan ने बताया कि वो Salman Khan के साथ Veer और Ready में काम कर चुकी हैं. फिर भी उन्हें घूरती रहती हैं. क्योंकि उन्हें यकीन नहीं होता कि उनके सामने सलमान खड़े हैं.

Advertisement
post-main-image
ज़रीन खान ने 'वीर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

Zareen Khan ने Salman Khan की 2010 में आई फिल्म Veer से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने Ready में सलमान के साथ Character Dheela गाना भी किया था. हालिया इंटरव्यू में ज़रीन ने सलमान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है. एक पॉडकास्ट में जरीन ने कहा कि सलमान के साथ उन्हें हमेशा डर लगा रहता है. क्योंकि उनका औरा ऐसा है. मगर वो उन्हें अच्छा आदमी मानती हैं. ज़रीन ने ये भी बताया कि कॉलेज के दिनों में वो सलमान का पीछा किया करती थीं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ज़रीन खान, हर्ष और भारती के पॉडकास्ट में शामिल हुईं. यहां उनसे पूछा गया कि जब पहला शॉट था सलमान खान के साथ, तो क्या उन्हें डर लगा था? इसके जवाब में ज़रीन ने कहा, 

"सलमान के साथ एक डर लगा रहता है. उनका एक औरा है. कभी-कभार उनसे बोलने में भी डर लगता है. उनकी अपनी वाइब है. सलमान इतने अच्छे इंसान है. मैं अगर डर रही हूं या कुछ भी, तो वो कुछ बोल देते कि अच्छा लग जाए. शूट के दौरान मैं उनके आसपास एक क्रीप की तरह थी. मुझे याद है कि जब टेक या सीन के दौरान रेस्ट होता था, तो हम सब वैन के बाहर बैठे रहते थे. मैं भी सब के साथ बैठती. वो अपनी चीजें करते, मैं उन्हें घूरती रहती. वो मुझे देखते और पूछते क्या हुआ? मैं कहती बस मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आप के सामने बैठी हूं. मैंने आपको सिर्फ फिल्मों में देखा है. मेरा पूरा परिवार आपका फैन है."

Advertisement

इस बातचीत में ज़रीन ने आगे कहा,

 "जब मैं कॉलेज में थी, तब वो कार्टर रोड पर साइकल चलाते थे. मुझे यकीन है कि उनको याद नहीं होगा. तब मैं अपने साइज़ की डबल-ट्रिपल थी. उनसे मिलने के पहले, मैंने उनको चेज़ किया है. मैं सोचती थी ओह माय गॉड, मैं सलमान खान के सामने बैठी हूं. मैं यकीन नहीं कर सकती. मैं उन्हें हमेशा घूरती रहती थी. मुझे लगता है कि उनके दिमाग में ये ख्याल होगा कि क्या क्रीप लड़की है ये. उनके साथ हमेशा ही फैन वाली फीलिंग आती है. वो कभी नहीं जाती."

‘वीर’ से करियर शुरू करने के बाद ज़रीन खान ने आगे ‘हाउसफुल 2’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘वजह तुम हो’, ‘अक्सर 2’ और ‘1921’ जैसी फिल्मों में काम किया. पिछली बार वो ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ नाम की फिल्म में नज़र आईं थी. वहीं सलमान खान की बात करें, तो वो फिलहाल ए.आर. मुरुगदास की फिल्म ‘सिकंदर’ पर काम कर रहे हैं. फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है. उसके बाद ब्रेक लिया गया. अब अगस्त के मध्य में दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू की जाएगी. ‘सिकंदर’ में सलमान के साथ रश्मिका मंदन्ना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर नज़र आएंगे. ये फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसके अलावा ये भी खबरें हैं कि सलमान जल्द ही एटली, सिद्धार्थ आनंद और सूरज बड़जात्या के साथ भी फिल्म करने जा रहे हैं. 

Advertisement

वीडियो: बंद हुई सलमान खान की पैरामिलिट्री ऑफिसर वाली फिल्म 'द बुल', कार्तिक को भी झटका लगा

Advertisement