The Lallantop

'रामायण' के लिए असली सोने से बना कॉस्ट्यूम पहनेंगे यश?

कॉस्ट्यूम को पहनने के लिए Yash अपना 15 किलो बज़न बढ़ा रहे हैं. मेकर्स उन्हें अलग तरह की ट्रेनिंग दे रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
नितेश तिवारी की 'रामायण' को यश को-प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Nitesh Tiwari वाली Ramayana की शूटिंग चालू हो चुकी है. इस पर आय दिन कुछ ना कुछ अपडेट्स आते रहते हैं. पहले बताया गया कि इसे तीन पार्ट्स में बनाया जाएगा. फिर कहा गया कि दो पार्ट्स में ही फिल्म को निपटा दिया जाएगा. ताज़ा जानकारी ये मिल रही है कि 'रामायण' के को-प्रोड्यूसर और फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले Yash में असली सोने का कॉस्ट्यूम पहनेंगे.

Advertisement

Ranbir Kapoor और Sai Pallavi के साथ फिल्म में कई और बड़े सितारे नज़र आने वाले हैं. इन्हीं में एक नाम यश का भी है. पिछले दिनों खबर आई कि यश सिर्फ इस फिल्म को प्रड्यूस करेंगे. इसमें कोई रोल प्ले नहीं करेंगे. मगर बाद में इन खबरों को गलत बताया गया. अब ये तय है कि यश 'रामायण' में रावण बनने वाले हैं. उनके लिए मेकर्स असली सोने का कॉस्ट्यूम डिज़ाइन करवाएंगे.

न्यूज़ एजेंसी IANS के मुताबिक मेकर्स 'रामायण', जिसे फिलहाल God Power के नाम से बुलाया जा रहा है, उसे बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते. ऑडियंस को बिलकुल ऑथेंटिक और सच वाली फीलिंग देना चाहते हैं.  क्योंकि रावण, लंका का राजा था और उसे सोने की लंका भी कहा जाता था. इसीलिए यश के कॉस्ट्यूम को असली सोने से बनाए जाने का निर्णय लिया गया है.

Advertisement

बताया ये भी जा रहा है कि इस कॉस्ट्यूम को पहनने के लिए यश अपना 15 किलो बज़न बढ़ा रहे हैं. सोने का वज़न भारी होता है. ऐसे में उसे कैरी करना अपने आप में चैलेंज होगा. इसलिए मेकर्स यश को स्पेशल ट्रेनिंग दे रहे हैं. ताकि स्क्रीन पर किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो. इस रोल के लिए यश खास तरह की ट्रेनिंग ले रहे हैं. जिसमें उन्हें फीज़िकल ट्रेनिंग के साथ-साथ एक्सेंट या बोलने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है.

350 दिनों तक चलेगा शूट

बीते दिनों खबर आई कि 'रामायण' को दो पार्ट्स में ही बनाया जाएगा. दोनों पार्ट्स की शूटिंग एक साथ होगी. दिसंबर 2025 तक 'रामायण' के दोनों पार्ट की शूटिंग पूरी हो जाएगी. मार्च से 'रामायण' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसे अगले 350 दिनों तक शूट किया जाना है. दिसंबर 2025 में दोनों पार्ट की शूटिंग पूरी हो जाएगी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि एक्टर्स के लुक एक जैसे बने रहें. वरना अगर 'रामायण' की दो फिल्मों के बीच कोई और फिल्म शूट करेंगे, तो उसके लिए उन्हें अपनी बॉडी और लुक दोनों बदलने पड़ेंगे. मेकर्स ऐसा नहीं चाहते.  

Advertisement

बीते दिनों एक रिपोर्ट में बताया गया कि 'रामायण' को 100 मिलियन डॉलर्स यानी तकरीबन 835 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया जाएगा. और ये बजट सिर्फ फिल्म के पहले पार्ट के लिए है. दूसरे पार्ट पर इससे भी ज़्यादा पैसे खर्चे जाने की संभावना है. अब तक 'रामायण पार्ट 1' की रिलीज़ डेट अक्टूबर 2025 बताई जा रही है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. 

वीडियो: नितेश तिवारी की रामायण को शूट करने से पहले रणबीर कपूर क्या तैयारियां करेंगे?

Advertisement