The Lallantop

पहले दिन 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ देगी शाहरुख की 'पठान'?

24 घंटे में 'पठान' के करीब 1.17 लाख टिकट्स बिक चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
देशभर में 'पठान' की धड़ल्ले से एडवांस बुकिंग चालू हो चुकी है.

फिल्मी दुनिया की खबरों से अपडेट होना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

''पैसों के लिए फिल्म बनाते हैं क्रिटिकल अक्लेम के लिए नहीं''

राजामौली की फिल्म RRR को बाफ्टा अवॉर्ड्स में एक भी नॉमिनेशन नहीं मिला है. जिसपर राजामौली ने बात की है. हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में कहा, ''मैं पैसों के लिए फिल्म बनाता हूं, ऑडिएंस के लिए फिल्म बनाता हूं. मैं क्रिटिकल अक्लेम के लिए फिल्में नहीं बनाता. RRR कमर्शियल फिल्म है और एक बार हमारी फिल्म ने अच्छा बिज़नेस कर लिया तो बस मैं खुश हूं. अवॉर्ड्स बस इस खुशी में इज़ाफा करते हैं. ये हमारे टीम के हार्ड वर्क के लिए है.''

Advertisement

# भुवन बाम की सीरीज़ 'रफ्ता-रफ्ता' का ट्रेलर आ गया है

'ताज़ा खबर' के बाद भुवन बाम एक और सीरीज़ में नज़र आने वाले हैं. एमेज़न मिनी टीवी के लिए बनी इस सीरीज़ का नाम होगा 'रफ्ता-रफ्ता'. 

जिसका ट्रेलर आ गया है. ये एक कपल की कहानी है जिनकी नई-नई शादी हुई है. सीरीज़ को 25 जनवरी से देखा जा सकेगा.

Advertisement

# पहले दिन 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ देगी शाहरुख की 'पठान'?

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की एडवांस बुकिंग चालू हो चुकी है. देशभर में धड़ल्ले से इसके टिकट्स बिक रहे हैं. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में 'पठान' के करीब 1.17 लाख टिकट्स बिक चुके हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक 'पठान' ने एडवांस टिकट के मामले में 'दृश्यम 2' और 'भूल-भुलैया 2' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ट्रेड पंडितों के मुताबिक़ इस फिल्म का इतना क्रेज़ है कि रिलीज़ से पहले इसकी एडवांस बुकिंग 3 लाख के पार जा सकती है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन फिल्म 40 से 45 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है. एनलिस्ट राज बंसल का कहना है कि फिल्म पहले दिन 45 करोड़ रुपए की ओपनिंग करेगी. अगर राज बंसल की बात सच हो गई तो 'पठान', 'बाहुबली 2' की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. 'बाहुबली' ने पहले दिन देशभर से 41 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी.

# कपिल की Zwigato फिल्म 17 मार्च को होगी रिलीज़

कपिल शर्मा की फिल्म Zwigato की रिलीज़ डेट आ गई है. नंदिता दास की लिखी और डायरेक्ट की हुई इस फिल्म को 17 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा. अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में कपिल फूड डिलीवरी वाले बने हैं.

# रणदीप की फिल्म 'लाल रंग 2' का फर्स्ट पोस्टर आया

रणदीप हुड्डा की फिल्म 'लाल रंग 2' का फर्स्ट लुक आ गया. अहमद अफज़ल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय भी होंगे. फिल्म की कहानी क्या होगी अभी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है.

# अभिषेक कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म में दिखेंगी राशा

अभिषेक कपूर जल्द ही एक बिग बजट एक्शन-एडवेंचर फिल्म बनाने वाले हैं. जिसमें अजय देवगन और उनके भतीजे अमान देवगन नज़र आएंगे. मूवी में रवीना टंडन की बेटी राशा भी दिखाई देंगी. राशा और अमान का ये डेब्यू प्रोजेक्ट होगा. फिलहाल फिल्म का टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है. जल्द ही ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.

#23 जनवरी को आएगा 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में दिखाई देने वाले हैं. मूवी का ट्रेलर 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. लव रंजन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को इस साल होली पर रिलीज़ किया जाएगा.

दी सिनेमा शो: शाहरुख खान को पठान फिल्म के लिए अक्षय कुमार की कठपुतली से आधी फीस मिली?

Advertisement