Rohit Shetty इन दिनों कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म Singham Again पर काम कर रहे हैं. जिसमें Ajay Devgn के साथ कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेज़ी से फैल रही है. इस फोटो में अजय के साथ Salman Khan दिख रहे हैं. अजय अपने 'सिंघम' वाले अवतार में हैं. और सलमान Dabangg वाले 'चुलबुल पांडे' के अवतार में. कहा जा रहा है कि सलमान के चुलबुल पांडे वाले रोल को कॉप यूनिवर्स से जोड़ लिया गया है. क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं.
अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में सलमान खान होंगे!
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें Ajay Devgn और Salman Khan दिख रहे हैं.


ट्विटर पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. ये थोड़ी ब्लर सी फोटो है. इसमें अजय देवगन और सलमान खान दोनों ही पुलिस की वर्दी में नज़र आ रहे हैं. ये कोई फाइट सीक्वेंस जैसा दिख रहा है. पीछे आसमान में हैलीकॉप्टर उड़ते हुए भी दिख रहे हैं. ये फोटो सिंघम अगेन के सेट से लीक हुई बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में सलमान खान के 'दबंग' फ्रैंचाइज़ वाले चुलबुल पांडे की एंट्री हो गई है.
हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ये तस्वीर फोटोशॉप्ड की गई है, एडिटेड हैं. सलमान का 'सिंघम अगेन' से कोई लेना-देना नहीं है. इसका कोई प्रूफ नहीं है कि ये तस्वीर सही है. इसलिए हम इस बात की पुष्टि भी नहीं करते कि 'सिंघम अगेन' में सलमान खान हैं.

हालांकि कुछ दिनों पहले डायरेक्टर रोहित शेट्टी हमारे शो 'गेस्ट इन द न्यूज़रूम' में आए थे. यहां जब उनसे पूछा गया कि क्या सलमान खान उनके कॉप यूनिवर्स का हिस्सा हो सकते हैं. तो रोहित ने कहा,
''कुछ भी हो सकता है, ये तो दुनिया है. मैं सोच रहा हूं कि जो प्लानिंग चल रही है, बताऊं या ना बताऊं.''
रोहित ने आगे कहा,
''ये तो 100 प्रतिशत तय है कि सलमान के साथ काम करना है. बहुत लोगों का कहना है कि तुम लोगों का काम आएगा तो कमाल हो जाएगा.''
रोहित साफ-साफ तो नहीं मगर इशारे में ये कह गए कि वो सलमान खान के साथ काम करेंगे. अब वो फिल्म 'सिंघम अगेन' ही होगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा. हालांकि 'सिंघम अगेन' में अजय के साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार्स हैं. तो संभव ये भी हो सकता है कि सलमान खान का भी छोटा सा कैमियो इसमें मौजूद हो.
ख़ैर, 'सिंघम अगेन' दिवाली पर रिलीज़ की जाएगी. इसका क्लैश Kartik Aaryan की Bhool Bhulaiya 3 से होना तय है. दोनों ही फिल्मों के पोस्ट-प्रोडक्शन पर जोरों-शोरों से काम चल रहा है. ताकि फिल्म को दिवाली तक रेडी किया जा सके. 'सिंघम अगेन' को लेकर ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म को पोस्टपोन किया जा सकता है. इसलिए क्योंकि फिल्म का काम दिवाली तक पूरा नहीं हो सकेगा. मगर बाद में कंफर्म हो गया कि पिक्चर दिवाली पर ही आएगी.
'सिंघम अगेन' की रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस की जाएगी. इसकी शूटिंग भी निपट चुकी है. फिल्म में VFX का काम ज़्यादा है, इसलिए मेकर्स उस पर जुटे हुए हैं. 'सिंघम अगेन' अपनी फ्रैंचाइज़ की सबसे बड़ी फिल्म है. इसे 250 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया गया है.
वीडियो: दिवाली पर 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' का क्लैश, किसको होगा ज्यादा फायदा?






















