The Lallantop

जब सपना चौधरी को विधायक ने फॉर्च्यूनर ऑफर कर दी

विधायक सपना को ब्रांड न्यू गाड़ी देना चाहता था. फिर उनकी मां आगे आई और सपना को ज़िंदगी की बहुत बड़ी सीख दे डाली.

Advertisement
post-main-image
क्या हुआ जब सपना चौधरी को एक विधायक फ्री में गाड़ी देने वाला था. फोटो - इंटरव्यू स्क्रीनशॉट/

सपना चौधरी को एक बार आया विधायक का फोन. ये साहब यूपी से थे. उन दिनों सपना का काम उनकी मां संभालती थीं. सपना ने उन दिनों अपने किसी इंटरव्यू में कह दिया था कि उन्हें फॉर्च्यूनर गाड़ी पसंद है. विधायक ने उसी ऑफर के साथ फोन किया था. कि हम सपना जी को एक चमचमाती, नई फॉर्च्यूनर गाड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं. कुछ दिन पहले सपना चौधरी ने लल्लनटॉप न्यूज़रूम में हाज़िरी दी थी. उस मौके पर उन्होंने ये किस्सा शेयर किया था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

किस्से में आगे हुआ ये कि फॉर्च्यूनर का ऑफर भले ही मोहक लग रहा हो, लेकिन सपना की मां ने साफ मना कर दिया. हर उस भाषा में जिसमें नो मीन्स नो समझ में आ सकता था. खैर ये बात पता चली सपना को. वो मां पर नाराज़ हुईं. गुस्सा फूटा. रोटी-पानी छोड़ दिया. तीन दिनों तक खाने को हाथ नहीं लगाया. मां से बात करना तो दूर की बात थी. मां से सिर्फ एक ही बात पूछी. कि भाई फ्री की गाड़ी आ रही थी, आपको मना करने की क्या सूझी. मां ने शांति से सपना को समझाया. सपना बताती हैं कि वो बात उन्हें हमेशा याद रहेगी. मां ने कहा,

“एक बात बता, आज ये बंदा गाड़ी देने आ रहा है. तुझे क्या लगता है, ये फ्री में गाड़ी देने क्यों आ रहा है? मतलब क्या है इसका! खुद कमा और चार गाड़ियां खड़ी कर ले अपने घर के आगे. वो तेरे लिए वैल्यू रखती हैं. ये फ्री की चीज़ें वैल्यू नहीं रखती”. 

Advertisement

सपना खुद को एक इमोशनल इंसान मानती हैं. उनकी मां ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया. निरंतर अपनी मां से सीखती रहती हैं. उनसे सलाह लेती हैं. सपना ने इस इंटरव्यू में दिल खोलकर अपनी मां के बारे में बात की. बताया कि उनका सपना की ज़िंदगी पर कितना गहरा असर रहा है. ऐसे मौकों पर मां से सीखने को मिला, जब लगा कि कुछ भी वर्क आउट नहीं कर रहा था. बता दें कि सपना के शुरुआती सिंगिंग करियर में उनकी मां ही उनका काम मैनेज करती थीं. 

वीडियो: क्यों जारी किया गया सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट?

Advertisement
Advertisement