सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) की तैयारी में लगे हुए हैं. फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी. एक तरह से ये उनकी कमबैक फिल्म होने वाली है. हालांकि इस बीच सलमान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. यहां वो अपनी कमिटमेंट पर बात करते दिखते हैं. साथ ही सलमान ने अपने जीवन से जुड़ा हुआ किस्सा भी शेयर किया.उनके भाई अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) को IPL Betting से जुड़े केस में समन किया गया था. इसके बावजूद सलमान को एक फिल्म के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी. सलमान ने बताया कि अपनी सफलता से उन्होंने क्या सीखा है.
जब सट्टेबाज़ी केस में अरबाज़ की जांच चल रही थी, और सलमान खान को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी
Salman Khan ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि आप चाहे कितने भी बुरे दौर से गुज़र रहे हों, लेकिन बाहर निकलकर काम करना ही पड़ेगा.

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा था,
आप किसी स्थिति से गुज़र रहे हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. आपको बाहर निकलना होगा, फिल्म प्रमोट करनी होगी. और उसमें रोमांस भी करना होगा. आप लो फील कर रहे हो. लेकिन फिल्म में परफेक्ट शॉट देना पड़ेगा. आपको लोगों को हंसाना होगा. भले ही आप पर्सनल लेवल पर बहुत बुरे दौर से गुज़र रहे हो.
सलमान ने इसी बातचीत में अपने जीवन का एक उदाहरण देते हुए कहा,
जैसे अरबाज़ को IPL बेटिंग केस में समन किया गया था. लेकिन मुझे अपनी फिल्म ‘रेस 3’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होना था. आप ये नहीं दिखा सकते कि आप किसी स्थिति से गुज़र रहे हैं. फिल्म को प्रमोट करने के दौरान आप डिप्रेस्ड नहीं दिख सकते हो. मुझे ये सब करना होगा, चाहे कुछ भी हो जाए. मेरे पेरेंट्स, परिवार, दोस्त या मैं खुद कितने ही कठिन समय से गुज़र रहे हों पर ये एक ऐसी लड़ाई है, जिसे हमेशा लड़ना होगा.
बता दें कि अरबाज़ खान को साल 2018 में IPL मैच के दौरान की गई सट्टेबाज़ी के आरोप में पुलिस ने समन भेजा था. हालांकि अरबाज़ बाद में गवाह बन गए थे. वहीं सलमान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो करीब 10 साल बाद फिर से साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करने वाले हैं. इसके पहले दोनों ने 'किक' बनाई थी. उनकी नई फिल्म ‘सिकंदर’ को एआर मुरुगदास डायरेक्ट करने वाले हैं. 'सिकंदर' से पहले सलमान और साजिद के बीच कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा हुई थी. मगर बात नहीं बन पाई. फिलहाल 'सिकंदर' के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है. 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदन्ना नज़र आएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बाहुबली' में कटप्पा का रोल करने वाले सत्यराज 'सिकंदर' के विलन हो सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है. फिल्म का म्यूजिक प्रीतम कंपोज़ कर रहे हैं. ‘सिकंदर’ ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
वीडियो: सलमान खान सबसे पहले Sikandar के एक्शन सीन शूट करेंगे, मेकर्स ये बड़ी बात दर्शकों से छुपाएंगे









