नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर NRC के विरोध में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. 30 जनवरी को दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया से राजघाट तक मार्च निकाला जा रहा था. इस दौरान जामिया इलाके के पास एक युवक ने गोली चला दी. एक युवक के हाथ में गोली लगी है. इस घटना पर नेताओं की ओर से बयान आए हैं.
जामिया में हुई फायरिंग के बाद नेता अनुराग ठाकुर पर निशाना क्यों साध रहे हैं?
जामिया में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया.
Advertisement

जामिया में फायरिंग करने वाले लड़के पर, ओवैसी, महबूबा मुफ्ती, जिग्नेश मेवानी ने ट्वीट कर अपनी प्रति्क्रिया दी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
1- कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल की ओर से ट्वीट किया गया,
अमित शाह किस तरह की पुलिस फोर्स चला रहे हैं? दिल्ली पुलिस खड़ी है और युवक प्रदर्शनकारियों पर गोली चला देता है. क्या अनुराग ठाकुर का इरादा यही था? कट्टरपंथी युवाओं की एक सेना बनाना.

2- कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा

3-जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया,
Advertisement
दिलचस्प है कि कुछ मीडिया चैनल्स आरोपी के नाम पर चर्चा कर रहे हैं. अगर उसका नाम ग़ाजी या गज़ानफर होता तो उसे आतंकी घोषित कर दिया जाता.

4- गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवानी ने भी ट्वीट किया, और अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा.

5- कन्हैया कुमार ने भी इस मामले पर ट्वीट किया. और लिखा-

6- AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी ट्वीट किया, लिखा-
दिल्ली पुलिस ने जो हिम्मत पिछले महीने जामिया में दिखाई थी उसका क्या हुआ. अगर असहाय दर्शक का कोई अवॉर्ड मिले तो दिल्ली पुलिस को ही मिलेगा.क्या आप बता सकते हैं कि एक गोली लगे पीड़ित को बैरीकेड पर क्यों चढ़ना पड़ा. क्या आपके सेवा नियम आपको मानवीय होने से रोकते हैं?'
अनुराग ठाकुर जैसे लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने देश में इतनी हिंसा पैदा कर दी है कि एक आतंकी खुलेआम छात्र पर गोली चला रहा है और पुलिस खड़ी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब इसे कपड़ों से पहचानिए.
असदुद्दीन ओवैसी का ट्वीट.30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि थी. इसी मौके पर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट राजघाट तक CAA के खिलाफ मार्च निकालने वाले थे. इसी दौरान ये घटना हुई. इस घटना में आरोपी युवक की पहचान हम नहीं बता रहे हैं, क्योंकि वो नाबालिग है.
वीडियो देखें: अमित शाह ने मंच से चिल्लाकर CAA का विरोध कर रहे लड़के को पिटने से बचाया
Advertisement


















