The Lallantop

पहले ब्रेक अनाउंस किया, अब विक्रांत ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की

फिल्म का नाम है 'आंखो की गुस्ताखियां'. इसमें उनके साथ शनाया कपूर भी हैं.

Advertisement
post-main-image
शनाया फिल्म में थिएटर आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं.

मलयालम फिल्म से फिल्मों में वापसी करेंगी Mandira Bedi, महिला की मौत मामले में Allu Arjun पर केस, Aamir Khan की Sitare Zameen Par पोस्टपोन. Cinema की दुनिया में आज जो कुछ भी हुआ, वो जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# मलयालम फिल्म से फिल्मों में वापसी करेंगी मंदिरा

मंदिरा बेदी बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. वो मलयालम फिल्म से कमबैक करेंगी. फिल्म का नाम है 'आइडेंटिटी'. फिल्म में टोविनो थॉमस और तृषा लीड रोल में हैं. विनय राय भी इसमें अहम भूमिका में नज़र आएंगे. फिल्म के बारे में मंदिरा का कहना है कि ऐसा रोल उन्होंने पहले कभी नहीं किया है.

# महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन पर केस

4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' का प्रीमियर शो रखा गया था. अल्लू अर्जुन भी वहां अपने फैन्स से मिलने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई और एक महिला की मौत हो गई. एक बच्चा भी इस दौरान घायल हो गया. महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Advertisement
# आमिर खान की 'सितारे ज़मीं पर' हुई पोस्टपोन

आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीं पर' दिसंबर, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी. रेड सी फेस्टिवल में फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने बताया कि इस महीने के आखिर में फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू होगा और 2025 के मिड तक फिल्म तैयार हो जाएगी.

# विक्रांत मैसी ने अगली फिल्म की शूटिंग शुरू की

विक्रांत मैसी ने अपनी अगली फिल्म 'आंखो की गुस्ताखियां' की शूटिंग शुरू कर दी है. ये शूटिंग देहरादून में चल रही है. फिल्म में उनके साथ शनाया कपूर भी हैं. फिल्म को संतोष सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि शनाया फिल्म में थिएटर आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं.

# सोनू सूद की 'फतेह' का टीज़र सिनेमाघरों में रिलीज़

सोनू सूद की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'फतेह' का टीज़र सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया गया है. इसे 'पुष्पा 2' के साथ रिलीज़ किया गया. ये एक एक्शन फिल्म है जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडिस, विजय राज़ और नसीरुद्दीन शाह भी 'फ़तेह' में अहम रोल्स में हैं. इसका डिजिटल ट्रेलर 9 दिसंबर को आएगा.

Advertisement
# नेपाल में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का भयानक क्रेज़

नेपाल के लोगों में 'पुष्पा 2' का इतना भयंकर क्रेज़ है कि वहां का टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म Khalti क्रैश कर गया.  नेपाल में फिल्म की कमाई के आंकड़े तो अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोग बड़ी तादाद में अल्लू अर्जुन की फिल्म देखने पहुंच रहे हैं. फिल्म के पहले पार्ट 'पुष्पा द राइज़' ने भी नेपाल में बम्पर कमाई के रिकॉर्ड बनाए थे. नेपाल प्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 1’ ने वहां 12 करोड़ नेपाली रुपये कमाए थे.
 

वीडियो: एक्टिंग से रिटायरमेंट की खबरों पर विक्रांत मैसी की सफाई आई है!

Advertisement