The Lallantop

बॉबी देओल आज भी मुझे गाली देते हैं- विक्रम भट्ट

Vikram Bhatt ने बताया Bobby Deol उनके पुराने दोस्त हैं. मगर उनकी एक सलाह की वजह से बॉबी उन्हें आज भी गाली देते हैं.

Advertisement
post-main-image
विक्रम भट्ट ने बॉबी देओल के साथ सिर्फ एक फिल्म बनाई है.

Vikram Bhatt. जाने-माने फिल्ममेकर हैं. उन्होंने Raaz, Ghulam, Kasoor, Awara Paagal Deewana जैसी फिल्में बनाई है. रिसेंटली उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि Bobby Deol उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं. कॉलेज टाइम से साथ हैं. उन्होंने अपने कॉलेज दिनों को याद करते हुए बताया कि बॉबी देओल आज भी उन्हें इस एक बात के लिए गाली देते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला से बात करते हुए विक्रम ने बताया,

''मेरी मां चाहती थीं कि मैं ग्रेजुएशन करूं. मगर मेरे पिता इसे लेकर बहुत सीरियस नहीं थे. मैं पहले से ही फिल्ममेकर बनना चाहता था. सेट पर बचपन ही जाता था. मैं कभी बहुत अच्छा स्टूडेंट नहीं रहा. बस एवरेज स्टूडेंट था. मुझे मेरी बीकॉम की एक क्लास याद है. मैंने एक महीने लेट से इकोनॉमिक्स की क्लास जॉइन की थी. वो मेरे ज़िंदगी के 45 मिनट थे. जहां मुझे एक भी चीज़ समझ नहीं आई. ग्राफ ऊपर से नीचे जा रहा है, क्या हो रहा है. मेरे पल्ले ही नहीं पड़ रहा था. वो ऐसा था कि मैं बिना सबटाइटल के चाइनीज़ फिल्म देख रहा हूं.''

Advertisement

विक्रम ने बताया,

''मैंने क्लास से वापस जाकर पिता जी से कहा कि मुझे इकोनॉमिक्स नहीं पढ़ना. फिल्म स्कूल जाना है. तो उन्होंने कहा कि तुम पढ़ना नहीं चाहते इसलिए बहाने ढूंढ रहे हो. चार साल से असिस्ट कर रहे हो. अभी तक की लाइफ सेट पर बिता दी. अब फिल्म स्कूल जाकर क्या करोगे? मेरी मां उस वक्त बहुत रोई थी. ड्रामा किया था. फिर ये तय हुआ कि मैं कॉरेसपॉन्डेंस से पढ़ाई करूं. उस वक्त हमें सेंटर पर जाकर एक्ज़ाम देना पड़ता था.''

विक्रम ने बॉबी देओल के साथ दोस्ती पर बताया,

Advertisement

''मैं और बॉबी देओल बहुत अच्छे दोस्त हैं. वो आज भी मुझे गाली देते हैं. उन्होंने मुझसे ही पूछा था कि क्या सब्जेक्ट लूं समझ नहीं आ रहा है. मैंने ही उससे कहा कि कम्यूटर ले ले यार. आगे बहुत अच्छा फ्यूचर है. बेचारा सिर्फ कम्यूटर में ही फेल हो गया. तो वो आज भी मुझे गाली देता है यार कि तेरी वजह से ही ये सब हुआ.''

ख़ैर, बॉबी और विक्रम ने एक साथ साल 2005 में आई 'जुर्म' नाम की फिल्म में काम किया था. जिसमें लारा दत्ता, गुल पनाग और मिलिंद सोमन जैसे एक्टर्स थे. 

वीडियो: बॉबी देओल अपने बुरे दौर को याद कर इमोशनल हुए, कमबैक पर भी बात की

Advertisement