The Lallantop

थलपति विजय की 'लियो' ने दशहरे पर उम्मीद से कम कमाई की

'लियो' के दुनियाभर के कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्ड वाइड 450 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है. जो किसी भी तमिल फिल्म के लिए बड़ी बात है. थलपति विजय के लिए भी ये फिल्म उनकी सबसे ज़्यादा सक्सेसफुल फिल्म बनती जा रही है.

Advertisement
post-main-image
थलपति विजय की फिल्म 'लियो' का तमिलनाडु में भी ज़बरदस्त कलेक्शन रहा.

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' ने पहले दिन बढ़िया ओपनिंग ली थी. दुनियाभर से मूवी ने 140 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं इंडिया में इसने पहले दिन करीब 65 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था. छठवें दिन की कमाई के बाद मूवी ने इंडिया में कुल 262.55 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. दशहरे की छुट्टी पर मूवी ने इंडिया से करीब 32.45 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. हालांकि ये फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन रहा है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

24 अक्टूबर को फिल्म का सबसे कम कलेक्शन रहा. मेकर्स को उम्मीद थी कि दशहरे की छुट्टी में फिल्म ज़्यादा कमाई करेगी. मगर ऐसा हुआ नहीं. उल्टा इसकी कमाई में करीब 9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. कमाई के आंकड़ों को नीचे बने चार्ट से समझते हैं -

दिनकमाई
पहले दिन64.8 करोड़ रुपए 
दूसरे दिन35.25 करोड़ रुपए 
तीसरे दिन39.8 करोड़ रुपए 
चौथे दिन41.50 करोड़ रुपए
पांचवे दिन35.7 करोड़ रुपए
छंठवें दिन32.45 करोड़ रुपए

वहीं इसके दुनियाभर के कलेक्शन की बात करें तो टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक लियो ने वर्ल्ड वाइड 450 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है. जो किसी भी तमिल फिल्म के लिए बड़ी बात है. थलपति विजय के लिए भी ये फिल्म उनकी सबसे ज़्यादा सक्सेसफुल फिल्म बनती जा रही है.

Advertisement

वैरायटी डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'लियो' के कलेक्शन ने वर्ल्ड वाइड लियोनार्डो डिकैप्रियो की इंटरनेशनल फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' तक को पछाड़ दिया है.  वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' ने चार दिनों में 44 मिलियन डॉलर यानी करीब 365 करोड़ रुपए कमाए. वहीं थलपति की फिल्म 'लियो' ने ग्लोबली 48.5 मिलियन डॉलर यानी 402 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

ये भी पढ़ें - थलपति विजय की ‘लियो’ ने रिलीज़ होने से पहले किया धमाका, करोड़ों की कमाई कर डाली

अब पब्लिक हॉलीडे के बाद वीकडेज़ में पिक्चर की कमाई कितनी होगी इस पर निगाहें बनी रहेंगी. खैर, 'लियो' LCU की तीसरी फिल्म है. लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स में अब तक 'कैथी' और 'विक्रम' जैसी फिल्में बन चुकी हैं. 'लियो' के बाद 'कैथी 2', 'विक्रम 2' और 'रोलेक्स स्पिन-ऑफ' फिल्म बनने वाली है.

Advertisement

Advertisement