The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Thalapathy Vijay’s Leo Recovers 246 Crores From Non-Theatrical Business

थलपति विजय की ‘लियो’ ने रिलीज़ होने से पहले किया धमाका, करोड़ों की कमाई कर डाली

फिल्म इस साल 10 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

Advertisement
pic
5 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 5 फ़रवरी 2023, 07:33 PM IST)
Thalapathy Vijay’s Leo Recovers 246 Crores before release
'लियो' में थलपति लीड रोल में होंगे
Quick AI Highlights
Click here to view more

थलपति विजय (Thalapathy Vijay) और लोकेश कनगराज एक बार फिर साथ आ रहे हैं. फिल्म का असली नाम 3 फरवरी को सामने आया था. नाम है ‘लियो’(Leo). Thalapathy को लेकर इससे पहले कई खबरें आती रही हैं. फिल्म का नाम अनाउंस होने के बाद इस पर पॉज़ लग गया था. ‘लियो’ एक बार फिर खबरों में है. फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही रिकॉर्ड बना डाला है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लियो’ का कुल बजट 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. ट्रैक टॉलीवुड डॉट कॉम के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज़ होने से पहले ही करीब 246 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वो भी प्रोमो रिलीज़ किए जाने के 24 घंटे के अंदर.

रिपोर्ट के मुताबिक ‘लियो’ ने डिजिटल राइट्स से 150 करोड़ रुपये कमाए हैं. सैटेलाइट राइट्स ने फिल्म को 80 करोड़ रुपये की कमाई कराई है. वहीं फिल्म ने म्यूज़िक राइट्स से 16 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. यही नहीं, ‘लियो’ को हिंदी डबिंग राइट्स से भी अच्छी-खासी कमाई होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के प्रोमो ने यूट्यूब पर पठान और टाइगर जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

# संजय दत्त होंगे विलन

‘लियो’ में संजय दत्त विलन के रोल में काम करते हुए नज़र आएंगे. इसके साथ ही 14 साल बाद थलपति विजय और त्रिशा का रीयूनियन भी होने वाला है. फिल्म का अनाउंसमेंट एक गाने के प्रोमो के साथ किया गया था. इस गाने का नाम है, 'ब्लडी स्वीट'. इस प्रोमो में एक तरफ थलपति विजय चॉकलेट बनाते हुए दिख रहे हैं और दूसरी तरफ तलवार. विजय तलवार को चॉकलेट में डुबोते हैं और कहते हैं: ब्लडी स्वीट.

रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय ने इस फिल्म के लिए 125 से 130 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वहीं लोकेश फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये पाएंगे. विजय ने इस फिल्म के लिए 170 दिनों का समय दिया है. ‘लियो’ काफी बड़े स्केल पर बन रही है. ये एक पैन-इंडिया फिल्म होगी. लेकिन इसे अलग-अलग शेड्यूल्स में शूट किया जाएगा, जिसमें तकरीबन 8 महीने का वक्त लगेगा. उसके बाद मेकर्स 3-4 महीने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम करना चाहते हैं. ताकि सब कुछ परफेक्ट हो. इसी वजह से कहा जा रहा था कि लियो की रिलीज़ 2023 में संभव नहीं है. पर प्रोमो में जैसा दिख रहा है कि फिल्म इसी बरस 10 अक्टूबर को रिलीज़ की जाएगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: पठान वाले सिद्धार्थ आनंद और पुष्पा वाले प्रभास, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बना रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()