The Lallantop

'लियो' ने लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म को पीछे छोड़ दिया

'लियो' ने पांचवे दिन यानी पहले सोमवार को इंडिया में 35 करोड़ रुपए कमाए. इसकी इंडिया में कुल कमाई 216.8 करोड़ रुपए हो चुकी है. हालांकि सोमवार को बाकी दिनों की तुलना में 'लियो' ने सबसे कम कमाई की मगर फिर भी बढ़िया कलेक्शन कर लिया.

Advertisement
post-main-image
विजय की फिल्म 'लियो' 19 अक्टूबर को और लियोनार्डो की फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' 20 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई हैं.

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' दुनियाभर में भयंकर कमाई कर रही है. लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लियोनार्डो डिकैप्रियो की इंटरनेशनल फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' तक को पछाड़ दिया है. इंडिया में भी ये फिल्म बहुत तगड़ा बिज़नेस कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सबसे पहले 'लियो' के इंडियन कलेक्शन की बात करते हैं. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'लियो' ने पांचवे दिन यानी पहले सोमवार को इंडिया में 35 करोड़ रुपए कमाए. इसकी इंडिया में कुल कमाई 216.8 करोड़ रुपए हो चुकी है. हालांकि सोमवार को बाकी दिनों की तुलना में 'लियो' ने सबसे कम कमाई की मगर फिर भी बढ़िया कलेक्शन कर लिया.

अब आते हैं इसके इंटरनेशनल कलेक्शन की तरफ. वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' ने चार दिनों में 44 मिलियन डॉलर यानी करीब 365 करोड़ रुपए कमाए. वहीं थलपति की फिल्म 'लियो' ने ग्लोबली 48.5 मिलियन डॉलर यानी 402 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इन आंकड़ों से साफ ज़ाहिर है कि थलपति विजय की फिल्म ने पूरी दुनिया में डंका बजा दिया है.

Advertisement

'लियो' के इंडिया में कमाई के आंकड़ें को समझते हैं -

पहले दिन - 64.8 करोड़ रुपए 
दूसरे दिन - 35.25 करोड़ रुपए 
तीसरे दन - 39.8 करोड़ रुपए 
चौथे दिन - 41.50 करोड़ रुपए
पांचवे दिन - 35 करोड़ रुपए

इंडिया में 'लियो' ने तमिलनाडु में भी ज़बरदस्त परफॉर्म किया है. सिर्फ तमिलनाडु से इस फिल्म ने टोटल 78.9 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

Advertisement

आंकड़ों से समझें तो तमिलनाडु में -

पहले दिन - 27.6 करोड़ रुपए 
दूसरे दिन - 15.95 करोड़ रुपए 
तीसरे दिन - 13.32 करोड़ रुपए 
चौथे दिन - 12.79 करोड़ रुपए 
पांचवें दिन - 9.51 करोड़ रुपए

तमिलनाडु से फिल्म ने कुल - 78.98 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें - वो चाइनीज़ फिल्म, जिसने कमाई के मामले में हॉलीवुड फिल्मों को कोसों पीछे छोड़ दिया है

'लियो' की ये कमाई दशहरे की छुट्टी में और भी ज़्यादा होने की उम्मीद है. पब्लिक हॉलीडे के बाद वीकडेज़ में पिक्चर की कमाई कितनी होगी इस पर निगाहें बनी रहेंगी. खैर, 'लियो' LCU की तीसरी फिल्म है. लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स में अब तक 'कैथी' और 'विक्रम' जैसी फिल्में बन चुकी हैं. 'लियो' के बाद 'कैथी 2', 'विक्रम 2' और 'रोलेक्स स्पिन-ऑफ' फिल्म बनने वाली है.

'लियो' में थलपति विजय के साथ तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, प्रिया आनंद, मिस्किन और गौतम वासुदेव मेनन जैसे एक्टर्स ने काम किया है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान, कटरीना की 'टाइगर 3' का गाना 'लेके प्रभु का नाम' सुन लोग सफाई क्यों देने लगे?

Advertisement