Shahrukh Khan की Jawan के बाद Atlee एक और हिंदी फिल्म बनाने जा रहे हैं. खबरें हैं कि उनकी इस नई फिल्म में Varun Dhawan लीड रोल करेंगे. वरुण और एटली लंबे समय से एक फिल्म के लिए बातचीत कर रहे थे. अब वो फाइनली वर्क आउट हो रहा है. ये एक इमोशनल थ्रिलर बताई जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है ये कि Thalapathy Vijay की फिल्म Theri की रीमेक है.
'जवान' के बाद एटली की अगली एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं वरुण धवन
कुछ रिपोर्ट्स में दावा गया है कि ये थलपति विजय की फिल्म 'थेरी' की रीमेक है.


पिंकविला में छपी रिपोर्ट में बताया गया कि वरुण धवन और एटली एक फिल्म करने जा रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई के अंत में या अगस्त से शुरू हो सकती है. क्योंकि अभी एटली 'जवान' पर लगे हुए हैं. उससे फारिग होने के बाद वो नई पिक्चर शुरू करेंगे. वरुण धवन वाली फिल्म को 'कबीर सिंह' और 'भूल भुलैया 2' फेम प्रोड्यूसर मुराद खेतानी और एटली मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. ये एकदम प्योर मसाला फिल्म बताई जा रही है. इसके प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है. इस फिल्म के बड़े स्केल वाली मास एंटरटेनर बनाने की तैयारी है.
इस फिल्म में तगड़े एक्शन के साथ मजबूत इमोशनल एंगल भी रहेगा. इस फिल्म को चार से पांच महीने में शूट किया जाए. ताकि 2024 की गर्मियों में फिल्म को रिलीज़ किया जा सके. जून के आखिर तक फिल्म की हीरोइन और अन्य कास्टिंग फाइनल हो जाने की बात कही जा रही है.

वहीं बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वरुण की ये फिल्म भी रीमेक होगी. थलपति विजय की 2016 में आई फिल्म 'थेरी' की रीमेक. ये 'राजा रानी' के बाद एटली कुमार की दूसरी फिल्म थी. बड़ी ब्लॉकबस्टर रही थी. इसकी कहानी एक पुलिसवाले की थी. जो अब पुलिस में नहीं है. मगर अपनी जॉब के दौरान उसने जो दुश्मन बनाए थे, अब वो उसकी बेटी के पीछे पड़ गए हैं. इस फिल्म में विजय के साथ समांथा और एमी जैक्सन ने लीड रोल्स किए थे. ये तो फिल्म की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा कि ये रीमेक है या ओरिजिनल स्टोरी.
खैर, वरुण धवन फिलहाल राज एंड डीके की सीरीज़ 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रहे हैं. ये एक्शन थ्रिलर सीरीज़ है, जिसमें वरुण और समांथा जासूस का रोल कर रहे हैं. इसके अलावा वरुण के खाते में नितेश तिवारी 'बवाल' भी है, जो इसी साल अक्टूबर में रिलीज़ होगी.
वीडियो: शाहरुख खान, एटली की 'जवान' लीक सीन्स और फोटोज़ डिलीट होंगे, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश











.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



