The Lallantop

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने रिलीज़ से पहले ही 200 करोड़ रुपए पीट दिए

फिल्म के प्रीमियर शोज़ शाम पांच बजे के बाद शुरू हुए थे. उस एक चौथाई दिन में भी इसने रिकॉर्ड सेल कर दी है.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' के नॉन-हिंदी वर्जन भी काफ़ी देर से डिलीवर हुए थे. ऐसे में सिनेमाघरों को कई शोज़ कैंसिल करने पड़ गए.

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. इसे देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा है. फिल्म ने अडवांस बुकिंग के मामले में सिनेमा इतिहास के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. इसने ओपनिंग वीकेंड के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की टिकटें बेच डाली हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

18 मार्च को 'धुरंधर 2' का पेड प्रीमियर शो रखा गया था. 19 मार्च को ये दुनियाभर में ऑफिशियली रिलीज़ कर दी गई. ऐसे में फिल्म की अडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आ गई है. ­­­प्रीमियर शो के लिए इस फिल्म ने 14 लाख से अधिक टिकटें बेच डाली हैं. इसमें से 12 लाख तो केवल हिंदी वर्जन की सेल है. इस बुकिंग के ज़रिए मेकर्स ने 52.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ब्लॉक सीट्स को जोड़ने पर ये आंकड़ा बढ़कर 62.43 करोड़ रुपये पर पहुंच जाता है.

यदि आप समझना चाहते हैं कि ये कितना बड़ा आंकड़ा है, तो हम आपको एक फैक्ट बताते हैं. 'धुरंधर 2' से पहले पेड प्रीमियर में सबसे बड़ा बिजनेस करने वाली बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री 2' थी. उसका ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के आसपास का रहा था. रणवीर की फिल्म उससे 6 गुना आगे निकल गई है. भारत में इससे पहले ओवरऑल सबसे बड़ा प्री-सेल बिजनेस करने का रिकॉर्ड पवन कल्याण की OG के नाम पर था. उस मूवी ने प्रीमियर शो के दौरान 25 करोड़ रुपये की टिकटें बेची थीं. 'धुरंधर 2' ने उसकी तुलना में दोगुने से भी ज्यादा बड़ा बिजनेस कर लिया है.

Advertisement

19 मार्च के लिए फिल्म ने 9.50 लाख से अधिक टिकटें बेची हैं. इन 17 हज़ार शोज़ से फिल्म ने 40.30 करोड़ रुपये का अडवांस कलेक्शन किया है. इसमें ब्लॉक सीट्स के आंकड़े शामिल हैं. प्रीमियर शोज़ और फर्स्ट डे कलेक्शन को जोड़ें तो मूवी ने डोमेस्टिक मार्केट में 102.43 करोड़ रुपये की टिकटें बेच दी हैं. नॉर्थ अमेरिका समेत विदेशी बाजार में फिल्म ने वीकेंड के लिए 80 करोड़ रुपये से अधिक की सेल की है. मगर ये केवल वो नंबर्स हैं, जिनमें ऑनलाइन बुकिंग की गई है. बड़ी संख्या में लोग फिल्म की स्पॉट बुकिंग भी कर रहे हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे फिल्म पहले वीकेंड के लिए 200 करोड़ रुपये का सेल कर चुकी है. हालांकि नॉन हिंदी वर्जन में फिल्म के कई शोज़ कैंसिल हो गए हैं. इसलिए मेकर्स को कई लोगों के पैसे रिफंड करने पड़ गए हैं. हिंदी वर्जन में भी कई जगहों पर प्रीमियर शोज़ के दौरान इस तरह की दिक्कतें देखने को मिली हैं. इससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और अडवांस बुकिंग में अंतर भी देखने को मिल सकता है.

वीडियो: आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' की टीम को भयंकर पाबंदी लगाई, मगर क्यों?

Advertisement
Advertisement