The Lallantop

'वाराणसी' के लिए राजामौली लाए ट्रायड एंड टेस्टेड मास्टरप्लान!

राजामौली एंड टीम 'वाराणसी' की रिलीज़ स्ट्रैटेजी में बड़े बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
राजामौली 'वाराणसी' के साथ वही करने वाले हैं, जो 'बाहुबली' के साथ किया था.

क्या SS Rajamouli की Varanasi 2 Part में रिलीज़ होगी? Salman Khan-Vamshi Paidipally की Action Thriller में Anil Kapoor किस तरह का किरदार निभाएंगे? Akshay Kumar की Bhooth Bangla का Trailer कब आएगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# दो पार्ट में रिलीज़ होगी राजामौली की 'वाराणसी'!

SS राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' के साथ भी वही फॉर्मूला अपनाने जा रहे हैं, जो 'बाहुबली' के समय लगाया था. सितंबर 2025 में जब इसकी शूटिंग केन्या में चल रही थी, जब वहां के पब्लिकेशन दी स्टार ने रिपोर्ट किया था कि ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज़ होगी. मगर टीज़र लॉन्च के समय राजामौली ने इस विषय पर कोई जानकारी नहीं दी. अब बॉलीवुड हंगामा ने रिपोर्ट किया है कि इसके दो पार्ट में आने की प्रबल संभावना है. इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया, 

Advertisement

"वाराणसी जैसी फिल्म के लिए तीन घंटे काफ़ी नहीं हैं. मेकर्स इसे टू-पार्ट फॉर्मैट में एक्सटेंड करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं." 

फिलहाल मेकर्स ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है.

# 'दी एंड ऑफ ओक स्ट्रीट' का टीज़र रिलीज़

Advertisement

एन हैथवे और इवान मैकग्रेगर स्टारर फिल्म 'दी एंड ऑफ ओक स्ट्रीट' का टीज़र आया है. ये एक सर्वाइवल थ्रिलर है जिसमें एक डायनासोर एक इलाके पर हमला कर देता है. डेविड रॉबर्ट मिशैल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 30 मार्च को आएगा अक्षय की 'भूत बंगला' का ट्रेलर!

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का ट्रेलर आने वाला है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये 30 मार्च को आएगा. हालांकि अभी मेकर्स ने कोई घोषणा नहीं की है. फिल्म में वामिका गब्बी, परेश रावल, तबू, राजपाल यादव और असरानी भी ज़रूरी किरदारों में नज़र आएंगे. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी.

# सलमान की नई एक्शन थ्रिलर में अनिल कपूर की एंट्री

सलमान खान डायरेक्टर वामसी पैडिपली की एक्शन थ्रिलर करने जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक इसमें अनिल कपूर को भी कास्ट किया गया है. फिल्म में वो एक शातिर शख़्स का किरदार निभाएंगे. हालांकि अभी उनके नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. इस फिल्म में सलमान के ऑपोजिट नयनतारा को लिया गया है. 14 अप्रैल से मुंबई के SRPF ग्राउंड में इसकी शूटिंग शुरू होने की ख़बर है.

# अगस्त में आ सकती है अक्षय-सैफ़ की 'हैवान'

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का प्रमोट कर रहे हैं. इसी दौरान इंडियन एक्सप्रेस से चर्चा में प्रियदर्शन ने 'हैवान' पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि 'हैवान' 'भूत बंगला' के 90 दिन बाद आएगी. यानी 'हैवान' अगस्त में रिलीज़ होगी. इस फिल्म में अक्षय के साथ सैफ़ अली खान ने भी काम किया है. उनके अलावा श्रिया पिलगांवकर, संयमी खेर और मोहनलाल भी इसमें नज़र आएंगे.

# राम चरण की 'पेद्दी' का नया टीज़र आया

राम चरण स्टारर तेलुगु फिल्म 'पेद्दी' का नया टीजर आया है. मेकर्स ने आज 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन पर हिंदी समेत पांच भाषाओं में टीज़र रिलीज़ किया. इसमें राम चरण पेद्दी पहलवान के किरदार में है. वो अखाड़े में कुश्ती लड़ते और देसी तरीकों से कसरत करते दिख रहे हैं. जान्हवी कपूर इसमें फीमेल लीड हैं. उनके अलावा शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. बुची बाबू साना के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: जॉर्जिया में ‘वाराणसी’ के सबसे घातक एक्शन सीन के लिए पहुँचे महेश बाबू

Advertisement