The Lallantop

फोटो लीक ने खोल दिया शाहरुख की 'किंग' का बड़ा राज़!

शाहरुख और 10 हाइली ट्रेंड रशियन फाइटर्स के साथ एक मिल में शूट हो रहा है 'किंग' का सबसे बवाल एक्शन सीन.

Advertisement
post-main-image
फिलहाल मुंबई में एक पुरानी मिल के सेटअप में हो रहा है 'किंग' का शूट.

Shahrukh Khan की King के सेट से Leak photos से फिल्म का कौन सा सीक्रेट खुल गया है? Salman Khan Vamshi Paidipally वाली Action Thriller की शूटिंग के बारे में क्या अपडेट आया है? Harry Potter Tv Series का Teaser कैसा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'किंग' के सेट से लीक हुई तस्वीरें, पूरी कहानी खुल गई

शाहरुख खान की 'किंग' की शूटिंग इन दिनों मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में चल रही है. यहां एक पुराने मिल का सेट तैयार किया गया है. इस सेट से कुछ तस्वीरें लीक भी हो गई हैं. इनमें पुरानी मिल का रस्टिक बैकड्रॉप नज़र आ रहा है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक यहां फिल्म के मेजर फाइट सीक्वेंस का शूट शुरू हो चुका है. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस सीक्वेंस के लिए 10 हाइली ट्रेंड रशियन फाइटर्स बुलवाए हैं. शाहरुख इन फाइटर्स के साथ हैंड टु हैंड कॉम्बैट करते नज़र आएंगे. वहीं, ये रशियन फाइटर्स कुछ बेहतरीन स्टंट भी करेंगे. इस सीक्वेंस की शूटिंग के लिए सेट पर हैवी यूनिट मौजूद है. इनमें इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर्स भी शामिल हैं. इन्होंने 'किंग' के लिए हॉलीवुड लेवल के एक्शन सीक्वेंस तैयार किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ये 'किंग' के फर्स्ट हाफ़ का सीक्वेंस है. इसमें शाहरुख के किरदार का वो अतीत दिखाया जाएगा जो फिल्म के क्लाइमैक्स में सामने आएगा. इसी सेट पर 'किंग' का एक सॉन्ग मॉन्टाज भी शूट होगा. ये गाना इस एक्शन सीक्वेंस के साथ ही फिल्माया जाना है. हम याद दिला दें, कि 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# 'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज़ का टीज़र रिलीज़

HBO की टीवी सीरीज़ 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' का ट्रेलर आया है. टीज़र में हैरी के साथ इसके सारे ज़रूरी किरदारों की झलक देखने के मिली. रॉन, हरमायनी , प्रोफेसर डम्बलडोर, प्रोफेसर स्नेप और हर वो किरदार जो कहानी को दिलचस्प बनाता है. टीज़र की शुरुआत होती हैरी पॉटर की मौसी के घर की सीढ़ियों के नीचे बने छोटे से कमरे से. प्लैटफॉर्म नंबर पौने दस से मिलने वाली वो रहस्यमयी ट्रेन. हॉगवर्ट्स, क्विडिच का मैच... ये सब इस टीज़र में दिखे. इस सीरीज़ को फ्रैंसिस्का गार्डिनर और मार्क मायलॉड डायरेक्ट कर रहे हैं. ये इस क्रिसमस के आसपास HBO मैक्स पर प्रीमियर होगी. भारत में ये जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी.

# ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म कन्फर्म, रिसर्च वर्क जारी

Advertisement

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित फिल्म बनाने पर विचार कर रहे थे. हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से चर्चा में विवेक ने ये फिल्म कन्फर्म कर दी है. फिलहाल इसका रिसर्च वर्क चल रहा है. विवेक ने बताया कि वो 6 मई से 10 मई 2025 तक हुई हर घटनाओं पर रोशनी डालेंगे, ताकि ऑपरेशन सिंदूर को विस्तार से दिखा सकें.

# सलमान 14 अप्रैल से शुरू करेंगे अपनी नई फिल्म का शूट

सलमान खान की 'मातृभूमि' के रिलीज़ पर बना असमंजस अभी ख़त्म भी नहीं हो पाया है. इसी बीच उनकी नई फिल्म शुरू करने की खबरें आ रही हैं. मिड-डे के मुताबिक 14 अप्रैल से प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर वामसी पैडिपली वाली एक्शन थ्रिलर की शूटिंग शुरू होने वाली है. इसके लिए मुंबई के गोरेगांव इलाक़े में SRPF ग्राउंड पर बड़ा-भारी सेट तैयार किया जा रहा है. सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया, 

"ये रेग्युलर फिल्म सेट नहीं है. यहां एक मिनी सिटी तैयार की जा रही है. एक इंडस्ट्रियल टाउनशिप बना रहे हैं. यहीं फिल्म के एक्शन सीक्वेंस शूट होंगे. कास्टिंग, एक्शन कोरियोग्राफी और सेट डिज़ाइन... ये तीनों काम एक साथ चल रहे हैं ताकि अप्रैल में शूट शुरू हो सके." 

अब सलमान की 'मातृभूमि' रीशूट-रीशफल मोड में है. पहले घोषणा हुई कि ये 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी. फिर रीशूट की बात सामने आई. फिर ख़बरें आईं कि 'मातृभूमि' अब 12 जून को आएगी. मगर सलमान की इस नई फिल्म के शूटिंग अपडेट से 17 अप्रैल वाली रिलीज़ डेट तो खारिज ही मालूम हो रही है. अब 'मातृभूमि' 12 जून को भी आ सकेगी या नहीं, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

# 15 अप्रैल को रिलीज़ होगी सान्या-राजकुमार की 'टोस्टर'

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा को लेकर एक फिल्म बनी है. टाइटल है 'टोस्टर'. नेटफ्लिक्स की इस डार्क कॉमेडी फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस हुई है. ये 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. इस फिल्म में अर्चना पुरन सिंह, अभिषेक बैनर्जी, उपेंद्र लिमये और सीमा पाहवा ने भी काम किया है. विवेक दास चौधरी इसके डायरेक्टर हैं.

# एक बार फिर न्यूकमर्स को लॉन्च करेंगे करण जौहर

करण जौहर आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई न्यूकमर्स को लॉन्च कर चुके हैं. उनके अगले प्रोजेक्ट में भी दो नए चेहरे नज़र आएंगे. ये एक सीरीज़ है. टाइटल है 'दोनों मिले इस तरह'. कात्यानी मेहरा और ज़ेडन इसमें लीड रोल में हैं. ये शो एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा. अभी इसकी शूटिंग चल रही है. इसे हर्ष डेढ़िया डायरेक्ट कर रहे हैं.

वीडियो: शाहरुख़ खान की फिल्म 'किंग' सिनेमाघरों में किन फिल्मों से भिड़ेगी?

Advertisement