The Lallantop

सपा नेता ने राम और उनकी मां कौशल्या पर क्या कहा कि अब पुलिस ढूंढ रही?

Hardoi SP leader controversial speech: 26 मार्च को सम्राट अशोक की जयंती पर गांव में एक कार्यक्रम रखा गया था. इसमें कई दलों के नेताओं ने शिरकत की थी. इस समारोह के दौरान सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने मंच से भाषण दिया. आरोप है कि इसमें उन्होंने भगवान राम और उनकी मां कौशल्या को लेकर काफी ‘गलत’ बातें कहीं.

Advertisement
post-main-image
सपा नेती की स्पीच की निंदा हो रही है. (फोटो-इंडिया टुडे)

सपा नेता यदुनंदन लाल राजपूत पर भगवान राम और उनकी माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है. हरदोई में एक समारोह के दौरान देवी-देवताओं पर दिए गए उनके बयानों ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. विपक्षी दलों ने भी इसकी आलोचना की. अब इस मामले पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी नेता की तलाश शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला हरदोई के सांडी थाना इलाके में अंटवा खेरवा गांव का है. 26 मार्च को सम्राट अशोक की जयंती पर गांव में एक कार्यक्रम रखा गया था. इसमें कई दलों के नेताओं ने शिरकत की थी. इस समारोह के दौरान सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने मंच से भाषण दिया. आरोप है कि इसमें उन्होंने भगवान राम और उनकी मां कौशल्या को लेकर काफी ‘गलत’ बातें कहीं.  

वीडियो में वो कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “अश्व माने घोड़ा और मेध माने काटना, बलि देना. इसमें घोड़े की बोटी-बोटी... पहले घोड़ा छोड़ा जाता था, कोई राजा बांध लेता था. फिर राजा हार गया, तो घोड़ा आगे चला जाता. अंत में घोड़े की बोटी काट-काट करके आहुति दी जाती. इसका नाम अश्वमेध यज्ञ था.” 

Advertisement

इसके बाद यदुनंदन कौशल्या का नाम अपने भाषण में लेकर आते हैं. आगे उन्होंने कहा,

“जब तक राजनीतिक ताकत हमारे हाथों में नहीं होगी, तब तक तुम्हारे दुख-कठिनाइयां हनुमान चालीसा पढ़ने से खत्म नहीं होगी. महावीर जब नाम सुनावै, रोग-दोष जाके निकट न आवै… ये सब सिर्फ बेवकूफ बनाने का तरीका है.”

सपा नेता ने आगे राम की माता कौशल्या को लेकर कुछ ऐसे दावे किए जिनके वायरल होने पर बवाल खड़ा हो गया है. इंडिया टुडे से जुड़े प्रशांत पाठक की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 मार्च को यदुनंदन लाल के खिलाफ हरपालपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है. 

Advertisement

इस मामले पर हरपालपुर के पुलिस उपाधीक्षक ने सतेंद्र सिंह कहा, “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फुटेज प्रसारित है. जिसमें हरपालपुर थाना क्षेत्र के निवासी यदुनंदन लाल वर्मा की तरफ से हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी की जा रही है. इस संबंध में थाना हरपालपुर में उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है. यदुनंदन लाल वर्मा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.”

यदुनंदन लाल का वीडियो सामने आने के बाद BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जनता सपा नेता को माफ नहीं करेगी. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने भी यदुनंदन लाल की तरफ से की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की. और ऐसा करने वालों के खिलाफ एक्शन की मांग की.

इस मामले पर समाजवादी पार्टी ने अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की. सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि ये उनका निजी बयान है और पार्टी से इसका कोई लेना देना नहीं है. उनके मुताबिक यदुनंदन लाल वर्मा फिलहाल पार्टी में किसी पद पर नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पर पहले भी ऐसी टिप्पणी करने का आरोप में कार्रवाई हो चुकी है. 

वीडियो: अमेरिका में होगा 'रामायण' का प्रमोशनल इवेंट, अगला टीजर कब होगा रिलीज?

Advertisement