The Lallantop

विकिपीडिया पर 'धुरंधर 2' को प्रोपगैंडा फिल्म बताया, तो प्लैटफॉर्म ने फिल्म का पेज लॉक कर दिया!

विकिपीडिया पर 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' को प्रोपगैंडा कहने पर बहस जारी. मगर अब आम जनता इनके विकिपीडिया की जानकारी में बदलाव नहीं कर सकेगी.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' को प्रोपगैंडा कहने पर बहस जारी है. इसी बीच इनके विकिपीडिया पेज पर एडिटिंग के ऑप्शन को लॉक कर दिया गया है.

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar: The Revenge को Wikipedia पर Propaganda Film बताया गया है. सोशल मीडिया पर इस मसले पर बहस भी छिड़ी हुई है. एक तबका इसे प्रोपगैंडा फिल्म मानता है. जबकि कई लोग इस बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं. विकिपीडिया ऐसा प्लैटफॉर्म है, जिस पर दी गई जानकारी में कोई भी शख्स बदलाव कर सकता है. मगर बीते साल आई Dhurandhar और 19 मार्च को रिलीज़ हुई 'धुरंधर 2' के साथ ऐसा नहीं है. इसमें एडिटिंग के ऑप्शन को लॉक कर दिया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब इन फिल्मों के विकिपीडिया पेज में बदलाव केवल 'वेटेड यूजर्स' यानी वरीफ़ाइड यूज़र्स ही कर सकेंगे. और इसकी वजह है इसे ‘प्रोपगैंडा फिल्म’ कहे जाने पर छिड़ी बहस. विकिपीडिया एडिटर्स और आम जनता के बीच ये बहस अब तक ख़त्म नहीं हो सकी है, कि 'धुरंधर 2' को प्रोपगैंडा फिल्म कहा जा सकता है या नहीं. हालांकि फिलहाल विकिपीडिया 'धुरंधर: द रिवेंज' को प्रोपगैंडा फिल्म ही बता रहा है. साथ में ‘अनड्यू वेट’ का टैग भी लगाया गया है. ये टैग तब लगाया जाता है, जब कोई मटीरियल किसी एक तरह विचारधारा को तवज्जो दे रहा हो. 'धुरंधर 2' के बारे में विकिपीडिया पर लिखा है,

"धुरंधर: द रिवेंज 2026 में बनी एक भारतीय हिंदी भाषा की स्पाय एक्शन-थ्रिलर प्रोपगैंडा फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है."

Advertisement
d
‘धुरंधर: द रिवेंज’ को विकिपीडिया पर प्रोपगैंडा फिल्म बताया गया है. 

25 मार्च को ये ख़बर लिखे जाने तक, 'धुरंधर' और इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' के विकिपीडिया पेज के ऊपरी दाएं कोने पर ताले यानी लॉक का सिम्बल बना हुआ मिला. इस पर 'E' लेटर लिखा हुआ है. ये सिम्बल इस बात की पुष्टि करता है कि ये फिल्में विकिपीडिया के एक्सटेंडेड कन्फर्म्ड प्रोटेक्शन के अंतर्गत आती हैं. यानी इनकी जानकारी में बदलाव या एडिटिंग हर कोई नहीं कर सकेगा. कन्फर्म्ड यूज़र्स, विकिपीडिया एडमिनिस्ट्रेटर्स और बॉट्स ही इसमें बदलाव कर सकते हैं. 

D2
‘धुरंधर’ के विकिपीडिया पेज पर एडिटिंग के ऑप्शन को लॉक कर दिया गया है.  

विकिपीडिया पर 'धुरंधर: द रिवेंज' का डिस्कशन पेज खोलने पर एक सूचना भी सामने आई. इसमें लिखा था,

"इसे एक विवादास्पद विषय के रूप में पहचाना गया है, जिस पर विशेष संपादन प्रतिबंध लागू हैं. इस विषय पर टिप्पणी केवल एक्सटेंडेड वरीफाइड यूज़र्स ही कर सकेंगे. चूंकि आप लॉग्ड इन नहीं हैं, इसलिए आप एक्सटेंडेड वरीफाइड यूज़र नहीं हैं."

Advertisement

'धुरंधर 2' के सीक्वल के डिस्कशन पेज पर विकिपीडिया के कई यूज़र्स ने फिल्म को प्रोपगैंडा कहने के पक्ष और विपक्ष में तर्क दिए. इनमें से कुछ ने अपने तर्क सिद्ध करने के लिए दुनियाभर की समीक्षाओं या इसी तरह की विवादास्पद फिल्मों का हवाला दिया. जबकि कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या फिल्म रिव्यूज़ किसी भी फिल्म को प्रोपगैंडा कहने के सोर्स माने जा सकते हैं? विकिपीडिया के मुताबिक यूज़र्स और एडिटर्स के लिए बड़ा मुद्दा ये था कि क्या फिल्म को प्रोपगैंडा कहना माइनॉरिटी व्यूज़ को अनुचित महत्व देना है? इस प्लैटफॉर्म पर विवादास्पद विषयों को प्रस्तुत करने के तरीके को लेकर बहस आम है. और ऐसे पेजेस को लॉक कर दिया जाता है कि ताकि पूर्वाग्रही और नॉन-मेम्बर्स इसमें मनमाफिक बदलाव न कर सकें. गाज़ा नरसंहार के विकिपीडिया पेज को भी इसी तरह लॉक कर दिया गया है. क्योंकि एडिटर्स इस बात पर एकमत नहीं हैं कि नरसंहार शब्द का प्रयोग यहां सही है या नहीं.  

वीडियो: इंटरनेशनल मीडिया ने ‘धुरंधर 2’ को बताया हिंसक, फिर भी विदेशों में ताबड़तोड़ कमाई

Advertisement