The Lallantop

'पठान' की ओपनिंग, 35 से 45 करोड़!

26 जनवरी को फिल्म की ज़्यादा कमाई होने की संभावना बताई जा रही है.

Advertisement
post-main-image
'पठान' के डायरेक्टर ने ये भी बताया है कि फिल्म का प्रमोशन कब से शुरू करेंगे.

फिल्मी दुनिया की बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पिरोकर हम आपके सामने लाते हैं. खुद को इंडस्ट्री की खबरों से अपडेट रखना चाहते हैं तो नीचे सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरों को पढ़ सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#प्रभास और प्रशांत नील की फिल्म का टाइटल रिवील हो गया

'सलार' के बाद प्रशांत नील और प्रभास एक बार फिर से साथ काम करेंगे. इस फिल्म को प्रड्यूस करेंगे दिल राजू. रिसेंटली एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दिल राजू ने बताया कि प्रभास और प्रशांत की अगली फिल्म का नाम होगा 'रावनम'. दिल राजू ने बताया कि फिल्म फिलहाल अंडर प्रोडक्शन है.

Advertisement

#आमिर खान के साथ अगली फिल्म बनाएंगे राजकुमार संतोषी?

राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' 26 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है. इसी फिल्म के प्रमोशन में राजकुमार ने बताया कि उन्होंने आमिर खान को एक स्क्रिप्ट सुनाई है. अगर आमिर मान गए तो वो उनके साथ फिल्म बनाएंगे. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में संतोषी ने कहा,

 ''मेरे पास एक कहानी है, एक सब्जेक्ट है जो मैंने आमिर के लिए डेवलप किया है. 'लाल सिंह चड्ढा' के वक्त मैं उनके पास इस आइडिया को लेकर गया भी था. मगर अब उन्होंने ब्रेक अनाउंस कर दिया है. अब जब भी वो मिलेंगे मैं उन्हें ये आइडिया बताऊंगा और कोशिश करूंगा कि उनके साथ फिर से काम करूं.''

Advertisement

#थलपति विजय की 'वारिसु' ने 228 करोड़ रुपए कमा लिए

थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' गज़ब की कमाई कर रही है. आठवें दिन मूवी ने ओवरलऑल 20 करोड़ रुपए की कमाई की. सिर्फ तमिलनाडू में इसने 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ओवरलऑल ये फिल्म अभी तक 228 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर चुकी है.

#पहले दिन 35 करोड़ रुपए की कमाई करेगी 'पठान'?

'पठान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. देशभर के कई थिएटर्स में इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल भी हो चुका है. रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक इंडिया में 'पठान' की करीब 50 हज़ार से ज़्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. पहले दिन की कमाई की बात करें तो ई-टाइम्स से बात करते हुए एनालिस्ट अक्षय राठी ने बताया कि 'पठान' पहले दिन 35 से 45 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है. राठी ने कहा, ''पठान रिलीज़ का पहला दिन वर्किंग है लेकिन 26 जनवरी यानी छुट्टी वाले दिन इसकी कमाई 45 करोड़ से भी ऊपर जा सकती हैं. एनालिस्ट गिरिश जोशी ने भी बताया कि पहले दिन 'पठान' 35 से 37 करोड़ रुपए कमा सकती है.''

#समांथा की 'शाकुंतलम' में डबिंग करेंगी अल्लू अर्जुन की बेटी

समांथा प्रभु की पैन इंडिया फिल्म 'शाकुंतलम' में अल्लू अर्जुन की बेटी आरहा भी नज़र आएंगी. अल्लू ने अपनी छह साल की बेटी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसमें वो अपनी आवाज़ की डबिंग करती नज़र आ रही हैं. 'शाकुंतलम' के ट्रेलर में आरहा को शेर की सवारी करते देख सकते हैं. मूवी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

#'कैप्टन इंडिया' को हंसल नहीं अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे?

कार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म 'कैप्टन इंडिया' अनाउंस की थी. जिसे हंसल मेहता डायरेक्ट करने वाले थे. अब खबर आ रही है कि हंसल अपने दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से इस प्रोजेक्ट को छोड़ रहे हैं. तो इस मूवी को अब 'केदारनाथ' बनाने वाले अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे. हालांकि अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.

#सिद्धार्थ ने कहा, रिलीज़ के बाद करेंगे 'पठान' का प्रमोशन

'पठान' 25 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है. मगर मेकर्स ने अभी तक फिल्म को लेकर कोई प्रमोशनल इवेंट नहीं किया है. जब डायरेक्टर सिद्धार्थ से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, ''SRK बस नाम ही काफी है. हम आशा करते हैं कि शाहरुख के फैन्स को 25 जनवरी को वो एंटरटेनमेंट मिले जो हमने उनसे वादा किया था. बाकी हम 'पठान' के लेकर सारे प्रमोशनल इवेंट्स 25 जनवरी के बाद से शुरू करेंगे. जब ये फिल्म ऑडिएंस के बीच आ आएगी.''

दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'पठान' OTT प्लेटफॉर्म पर कब आएगी, जान लीजिए

Advertisement