The Lallantop

हथौड़ा टूट जाने के बाद थॉर का क्या होगा?

थॉर रेगनरॉक का टीजर आया और जीवन में जो देखने की सोची भी नहीं थी, देखना पड़ गया.

Advertisement
post-main-image
Photos source| Marvel Entertainment
थॉर रेगनरॉक का टीजर आया. https://www.youtube.com/watch?v=v7MGUNV8MxU अभी हमें जो पता होना चाहिए वो ये है. 1. ये अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर जो 2018 में आने को है. उसकी तैयारी और भूमिका बनाने लिहाज से बहुत मारू पिच्चर होगी. रिलीज डेट तीन नवंबर है. Chris-Hemsworth-in-Thor-Ragnarok 2. जहां तक अभी पता है इस फिल्म में मार्क रफैलो डॉक्टर ब्रूस बैनर की तरह नहीं, बल्कि पूरी फिल्म में हल्क की तरह नज़र आएंगे. 3. अफवाहें है, कि ये थॉर सीरीज की आखिरी फिल्म हो सकती है. लोकी का रोल निभाने वाले टॉम हिडलस्टन ने भी इशारा किया है कि लोकी के किरदार में वो आखिरी बार नज़र आएंगे. C9EoXvoVoAAOBFV 4. इस फिल्म में जेन फोस्टर नहीं होंगी. नताली पोर्टमैन के चाहने वाले चाहें तो अभी से दुखी हो सकते हैं. लेकिन खुश हो जाएं, साथ में उनकी टीम भी न होगी, माने पगले डॉक्टर और थॉर के हथौड़े को म्याऊं-म्याऊं कहने वाली लड़की भी न होगी. 5. मार्वल कॉमिक्स की इस साल कुल जमा चार फिल्में शेड्यूल्ड हैं. लोगन आ चुकी. स्पाइडरमैन होमकमिंग, गार्डियन ऑफ गैलेक्सी 2 और रेगनरॉक को मिलाकर कुल चार हो जाएंगी. लोगन हटा दें तो एमसीयू और मार्वल स्टूडियो की ये तीसरी फिल्म है. C9EoTkOUMAAH-VN 6. टाइका वैटिटी ने ये फिल्म डायरेक्ट की है. इस ट्रेलर में सबसे मारू तीन चीज क्या हैं? हथौड़े बिना थॉर थॉर का हथौड़ा एक महिला लपकती हैं और तोड़ देती हैं. ये हेला हैं. जनता बताती है, लोकी की बेटी है. बिन हथौड़े के थॉर का क्या होगा. अगर ये सवाल अब भी आपके मन में हो तो घबराइए नहीं.  याद रखिए अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर का जो शुरुआती लुक आपने देखा था. उसमें थॉर के हाथ में उनका हथौड़ा (मियोनियर) नहीं है. बल्कि आम सा कुल्हाड़ा था. मतलब असल लड़ाई जो आगे है और डेफिनेटली थानोस से है, वो बिना हथौड़े के ही होगी. AvengersInfinity War हेला हेला जिसने थॉर का हथौड़ा तोड़ दिया. हेला, असगार्ड की मृत्यु की देवी है. और इससे ज्यादा क्या ही कहें कि उसे खुद ऑलफादर माने थॉर के पप्पा ऑडिन ने खुद नियुक्त किया था. बेसिकली उसका काम था कि वो मरे हुए लोगों पर राज करे. जो असगार्ड से मर-मरा के उसके पास पहुंचते हैं. सीधे कहें तो नर्क का राज उसके पास था. लेकिन उसने अपने पैर कुछ ज्यादा ही पसार दिए सो थॉर और ऑडिन से उसका पंगा होने लगा. इन लोगों ने उसे किनारे लगाया. वहां से बच-बचा के शक्तिशाली हुई तो असगार्ड की ही लंका लगाने की ठान ली. उसी के आने के बाद ही ये सारी भसड़ हुई है. Thor-Ragnarok-Hela-destroys-Mjolnir थॉर और हल्क की लड़ाई  अब आप कहोगे हल्क कहां से उस अबूझे प्लैनेट पर पहुंच गया. दरअसल ये मार्वल कॉमिक्स की स्टोरीलाइन 'प्लैनेट हल्क' का हिस्सा है. जहां सुपरहीरोज उसे दूर प्लैनेट पर भेज देते हैं और वो ग्लैडिएटर जैसे दानवों से एरीना में लड़ता है. Thor-Ragnarok-Hulk-in-Armor (1) और इस पूरे टीजर में सबसे प्यारी चीज क्या है? लोकी. लोकी. लोकी.
 

ये भी पढ़ें

वो बूढ़ा जो मार्वल की हर सुपरहीरो फिल्म में दिखता है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

निक फ्यूरी वो आदमी, जो सुपरहीरोज को दिहाड़ी पर रखता है

जस्टिस लीग ट्रेलर : बूढ़े डीसी में आई मानो फिर से नई जवानी है

Advertisement
Advertisement