The Lallantop

अपने बेटे को गे बना देख, आयुष्मान खुराना के मम्मी-पापा क्या बोले?

आयुष्मान के पैरेंट्स का रिएक्शन जानकर आप चौंक जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' के एक सीन में आयुष्मान. दूसरी तस्वीर में अपने मम्मी-पापा के साथ आयुष्मान.
आयुष्मामन खुराना की नई फिल्म 'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' का ट्रेलर आया है. पिछली फिल्म में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की बात हो रही थी. इस बार ज़्यादा सावधानी बरतने को कहा जा रहा है. क्योंकि फिल्म होमोसेक्शुएलिटी के बारे में बात करने वाली है. ट्रेलर को खूब तारीफ मिल रही है. फिल्म में आयुष्मान खुद एक गे का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. उनके पार्टनर के रोल में है टीवीएफ के जीतू भइया उर्फ जीतेंद्र कुमार. हम एज़ अ सोसाइटी गेशिप वगरह को लेकर बहुत संकीर्ण मानसिकता रखते हैं. उसी मानसिकता को ये फिल्म चैलेंज करेंगी. फिल्म में दिखाया गया है कि एक फैमिली को जब पता चलता है कि उनका लड़का गे है, तो वो बौखला जाते हैं. मानने को तैयार नहीं कि ऐसा कुछ उनके घर में हो सकता है. लेकिन क्या आप गेस कर सकते हैं कि ये ट्रेलर देखने के बाद आयुष्मान के पैरेंट्स ने कैसे रिएक्ट किया होगा? अब गेस करने की ज़रूरत नहीं क्योंकि खुद आयुष्मान ने बता दिया कि उन्हें कैरेक्टर में देखकर उनकी फैमिली का क्या रिएक्शन था. आयुष्मान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि क्या हुआ जब उन्होंने अपनी मम्मी पूनम और पापा पीके खुराना को अपनी फिल्म का ट्रेलर दिखाया. आयुष्मान बताते हैं-
जब मैंने उन्हें (पैरेंट्स को) अपनी फिल्म का ट्रेलर दिखाया, तो उन्हें बहुत पसंद आया. उन्होंने इसे लूप पर चलाकर कई बार देखा. और देखते हुए खूब हंसे भी. मैं उनका ये रिएक्शन देखकर बहुत रोमांचित हुआ. क्योंकि मुझे अहसास हुआ कि उन्हें फिल्म के सब्जेक्ट और मेरे किरदार से एक तरह का कनेक्शन महसूस हुआ होगा. उन्होंने मुझसे कहा कि ये फिल्म पूरे देश के लिए ज़रूरी है. क्योंकि ये फिल्म खासकर उन मां-बाप को एक ज़रूरी मैसेज देगी, जो अपने बच्चों को बड़ा कर रहे हैं. 
आयुष्मान ने इसी बातचीत में आगे बताया कि वो हर फिल्म करने से पहले अपने पैरेंट्स से बात करते हैं. जब उन्होंने घर में बताया कि वो 'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' कर रहे हैं, तो उनके पापा-मम्मी को बड़ा गर्व का अहसास हुआ. उन्होंने कहा कि वो खुश हैं कि आयुष्मान सोसाइटी को इतने मजबूत मैसेज देने वाली फिल्म में काम कर रहे हैं. इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘बधाई हो’ के बाद एक बार फिर से गजराज राव और नीना गुप्ता की जोड़ी वापस आ रही है. इनके अलावा मनुऋषि चड्ढा, मानवी गगरू, पंखुड़ी अवस्थी, सुनीता राजकंवर और नीरज सिंह जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. 'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' को डायरेक्ट कर रहे हैं हितेश केवल्या. हितेश ‘शुभ मंगल सावधान’ के डायलॉग्स राइटर थे. उससे पहले ‘आगे से राइट’ (2009) और ‘सिद्धार्थ- द प्रिज़नर’ जैसी फिल्में लिख चुके हैं. इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं. ये फिल्म 21 फरवरी, 2020 को रिलीज़ हो रही है.
वीडियो देखें:

नसीर के मसखरे कहने पर अनुपम खेर ने उन्हें कुंठित कहा, दोनों का वीडियो वायरल-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement