दिवाली वीकेंड पर Tiger 3 से पहले एक और बड़ी फिल्म रिलीज़ हो रही है. मार्वल की The Marvels. ये वही फिल्म है, जिसके बारे में कहा जा रहा था कि इसे इंडिया में एक भी IMAX स्क्रीन नहीं मिल पाएगी. क्योंकि सारे स्क्रीन्स Salman Khan की फिल्म ने हथिया लिए हैं. मगर ऐसा नहीं है. 'द मार्वल्स' शुक्रवार और शनिवार को देश के IMAX स्क्रीन्स पर चलेगी. रविवार से वो स्क्रीन्स 'टाइगर 3' के पास चली जाएंगी. मगर 'टाइगर 3' से दो दिन पहले यानी 10 नवंबर को रिलीज़ होने वाली ये फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी, ये बड़ा जटिल सवाल है.
मार्वल की जो फिल्म 'टाइगर 3' से भिड़ने वाली है, वो पहले दिन कितने पैसे कमाएगी?
The Marvels के पास कमाई करने के लिए सिर्फ शुक्रवार और शनिवार का दिन है. क्योंकि रविवार से Salman Khan की Tiger 3 आ रही है.


पिछले कुछ समय से मार्वल की फिल्मों का क्रेज़ दब सा गया है. खासकर, 'एवेंजर्स- एंडगेम' के बाद से. इसलिए 'द मार्वल्स' का भी बज़ इंडिया में कुछ खास नहीं है. हालांकि इस फिल्म में कैप्टन मार्वल और मिस मार्वल जैसे पॉपुलर कैरटर्स नज़र आएंगे. मगर फिल्म की ट्रैजेडी है कि ये इंडिया में गलत समय पर रिलीज़ हो रही है. 10 नवंब को 'द मार्वल्स' आई. दो दिनों तक जो कमाना है, फिल्म कमा ले. क्योंकि रविवार को 'टाइगर 3' आ जाएगी. इसके बाद 'द मार्वल्स' के पास से नॉर्मल और IMAX दोनों स्क्रीन्स चले जाएंगे. गिने-चुने जगहों पर ये फिल्म बच जाएगी. क्योंकि यशराज फिल्म्स ने देश के तमाम सिनेमाघरों के साथ दो हफ्तों की डील कर रखी है. 12 नवंबर से लेकर दो हफ्ते पूरा होने तक वो लोग सभी स्क्रीन्स पर 'टाइगर 3' दिखाएंगे.
पहले दिन के लिए 'द मार्वल्स' की इंडिया में 16000 टिकटों की अडवांस बुकिंग हुई थी. गुरुवार तक के लिए फिल्म की 40 हज़ार टिकटों की अडवांस बुकिंग की संभावना हैं. ये सिर्फ इंडिया के दो टॉप मल्टीप्लेक्स चेन्स PVR Inox और सिनेपोलिस के आंकड़े हैं. इस अडवांस बुकिंग के आधार पर ये अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि 'द मार्वल्स' इंडिया में 3 करोड़ रुपए के आसपास की ओपनिंग ले सकती है. मगर खबर आ रही है कि फिल्म ने इस प्रेडिक्शन को पार कर लिया है. शुक्रवार को 'द मार्वल्स' इंडिया में 5 से 6 करोड़ रुपए के बीच कमाई कर सकती है.
क्योंकि रविवार से इस सुपरहीरो फिल्म की राह कठिन होने वाली है. अगर आपको 'टाइगर 3' के सामने टिके रहना है, तो आपका कॉन्टेंट तगड़ा होना चाहिए. और उसका वर्ड ऑफ माउथ मजबूत और तेज़ होना चाहिए. 'द मार्वल्स' इंडिया में सबसे खराब ओपनिंग पाने वाली मार्वल की सुपरहीरो फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने जा रही है.
'द मार्वल्स' में ब्री लार्सन, इमान वेलानी और लशाना लिंच और सैमुएल एल. जैकसन जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को निया डाकोस्टा (Nia DaCosta) ने डायरेक्ट किया है. वो इससे पहले 2021 में आई 'कैंडीमैन' नाम की हॉरर फिल्म डायरेक्ट कर चुकी हैं.






















