The Lallantop

'टाइगर 3' पर भारी पड़ गए दिवाली डे रिलीज़ और वर्ल्ड कप

'टाइगर 3' को दिवाली के दिन रिलीज करने के पीछे मंशा थी कि दिवाली के बाद की छुट्टियों को भुनाया जा सके

Advertisement
post-main-image
रविवार को वर्ल्ड कप फाइनल है. माने इस दिन भी 'टाइगर 3' की कमाई पर असर पड़ेगा


#  छठे दिन 'टाइगर 3' की कमाई में आ सकता है उछाल

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सेकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीकेंड 'टाइगर 3' की कमाई में उछाल आ सकता है. सुबह तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 6 लाख का कलेक्शन किया है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिन बढ़ने के साथ ये आंकड़ा और बढ़ेगा. फिल्म छठे दिन 22.50 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है.

# 'टाइगर 3'  पर भारी पड़ गए दिवाली डे रिलीज़ और वर्ल्ड कप

Advertisement

'टाइगर 3' को दिवाली के दिन रिलीज करने के पीछे मंशा थी कि दिवाली के बाद की छुट्टियों को भुनाया जा सके. रिलीज के दूसरे दिन यानी सोमवार को तो इसका फायदा भी हुआ. लेकिन तीसरे दिन से कलेक्शन ऐसे गिरना शुरू हुआ कि उठा ही नहीं. 15 तारीख को भी भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच के चलते फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई. सैकनिल्क के मुताबिक इसके ठीक एक दिन पहले फिल्म ने 44.30 करोड़ के आसपास कमाए थे और इस दिन फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 21 करोड़ रहा. 16 नवंबर को फिल्म ने 18.5 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया इसी दिन वर्ल्डकप का दूसरा सेमीफाइनल भी था. अब रविवार को है वर्ल्ड कप फाइनल, ये होगा इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच. माने इस दिन भी 'टाइगर 3' की कमाई पर असर पड़ेगा.

# 'टाइगर 3' में विलेन बनने को लेकर आशंकित थे इमरान

ANI को दिए एक इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने बताया कि शुरुआत में 'टाइगर 3' में विलेन का किरदार निभाने को लेकर वो असमंजस की स्थिति में थे. उन्होंने हमेशा ही पॉजिटिव या ग्रे कैरेक्टर्स प्ले किये हैं. ये पहली बार था जब वो फुल फ्लेजेड विलेन बनने वाले थे.

Advertisement

#  साईं पल्लवी के साथ दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे जुनैद

आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ साईं पल्लवी नज़र आएंगी. फिल्म की शूटिंग जनवरी में जापान में शुरू होगी. फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और सुनील पांडे इसके डायरेक्टर हैं.

# अमित त्रिवेदी के 'डू इट तिबारा' ने मचाया तहलका

अमित त्रिवेदी का क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बना एंथम रिलीज़ हो गया है. नाम है 'लेट्स डू इट तिबारा'. इस वीडियो में क्रिकेट के दो दिग्गज के.श्रीकांत और हरभजन सिंह बैट के साथ एक्ट करते दिख रहे हैं. गाना आते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया है.

# 'डंकी' जैसी थी 'हैप्पी न्यू इयर' की पहली स्क्रिप्ट 

भारती सिंह और हर्ष लम्बाचिया के साथ एक चैट शो में बात करते हुए फराह खान ने कहा, मैंने 'डंकी' का प्रोमो देखा इसकी कहानी कुछ वैसी ही है जैसी 'हैप्पी न्यू इयर' की पहली स्क्रिप्ट की कहानी थी. उन्होंने कहा, जब मैंने शाहरुख़ को वो कहानी सुनाई तो उन्हें वो पसंद नहीं आई. क्योंकि शाहरुख़ को लगा कि वो उस रोल के हिसाब से ज़्यादा उम्र के हैं. 

Advertisement