नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
शाहरुख के बाद वरुण धवन के साथ काम करेंगे एटली
एटली की फिल्म 'जवान' की खूब चर्चा है. जिसमें शाहरुख नज़र आने वाले हैं. अब खबर है कि एटली अगली फिल्म वरुण धवन के साथ बनाएंगे.


# 'एनिमल' फिल्म में तीन लुक में दिखेंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' है. संदीप रेड्डी की इस मूवी में काफी मार-धाड़ होने वाली है. बताया जा रहा है इसमें रणबीर तीन अलग-अलग गेटअप में दिखाई देंगे. फिल्म में रणबीर का एक सीक्वल है, जिसमें वो रोड पर कोट पैंट पहने, लंबे बाल और दाढ़ी में सिगरेट पीते हुए दिखेंगे. उनके दूसरे लुक में वो क्लीन शेव्ड और छोटे-छोटे बालों में दिखाई देंगे. संदीप इस कैरेक्टर की डेवलपमेंट को दिखाना चाहते हैं. जिसके लिए तीन लुक्स का इस्तेमाल किया जाएगा.
# प्रभास और प्रशांत नील की 'सालार' पोस्टपोन हो गई?
खबरें आ रही थीं कि प्रभास की फिल्म 'सालार' की रिलीज़ डेट में बदलाव हो सकता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म को पोस्टपोन कर दिया जाएगा. लेकिन मेकर्स ने इन सारी खबरों को गलत बताया है. प्रभास के 'सालार' लुक को शेयर करते हुए बताया गया कि प्रशांत नील की ये फिल्म 28 सितंबर को ही रिलीज़ होगी. 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में जगपती बाबू और मधु गुरुस्वामी जैसे एक्टर्स दिखाई देंगे.
# पुरी जग्गनाथ ने अनाउंस की अपनी अगली पैन इंडिया फिल्म
'लाइगर' फिल्म बनाने के बाद डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की है. वो अपनी साल 2019 में आई फिल्म 'इस्माइल शंकर' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं. जिसकी रिलीज़ डेट भी अनाउंस हो गई है. इस पैन इंडिया फिल्म को अगले साल 08 मार्च को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा.
# कंगना रनौत की 'तेजस' की रिलीज़ डेट पर चर्चा
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' की रिलीज़ को लेकर चर्चा हो रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को इसी साल जुलाई या अगस्त में रिलीज़ किया जाएगा. ये देशभक्ति से जुड़ी फिल्म है इसलिए मेकर्स चाहते हैं कि इसे अगस्त में रिलीज़ किया जाए. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
#शाहरुख के बाद वरुण के साथ काम करेंगे एटली
एटली की फिल्म 'जवान' की खूब चर्चा है. जिसमें शाहरुख नज़र आने वाले हैं. अब खबर है कि एटली अगली फिल्म वरुण धवन के साथ बनाएंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म थलपति विजय की साल 2016 में आई 'थेरी' का हिंदी रीमेक होगी. जिसे एटली ने ही डायरेक्ट किया था. इसके हिंदी वर्जन को मुराद खेतानी प्रड्यूस करेंगे. इस साल जून या सितंबर से इस पर काम शुरू हो जाएगा.
#अदा की 'द केरला स्टोरी' ने कमाए 130 करोड़ रुपए
सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरला स्टोरी' विवाद के बाद भी बढ़िया कमाई कर रही है. फिल्म ने 10 दिनों में 131.25 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. वर्ल्ड वाइड इसका कलेक्शन 200 करोड़ रुपए के पास पहुंच रहा है.






















