The Lallantop

सलमान खान की फिल्म के सेट पर लड़कियों के लिए ये रूल बने हैं

पलक तिवारी ने बताया, कोई भी लड़की उनके सेट पर डीप नैकलाइन वाले कपड़े नहीं पहन सकती.

Advertisement
post-main-image
सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं पलक तिवारी

अगर जानना चाहते है कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या चल रहा है, तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं. आज के सिनेमा शो में जानिए शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्मों से जुड़े अपडेट और एंटरटेनमेंट की सभी छोटी- बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 'हैरी पॉटर' टेलीविजन सीरीज़ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई

HBO मैक्स ने हैरी पॉटर की टीवी सीरीज़ की अनाउंसमेंट कर दी है. 30 सेकेंड के इस अनाउंसमेंट वीडियो में हॉगवर्ट्स दिख रहा है. जे. के. राउलिंग की बुक हैरी पॉटर पर ये सीरीज़ बेस्ड होगी. इसकी कास्टिंग और प्रोडक्शन को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

Advertisement

2. 05 मई को रिलीज़ होगी 'गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3'

मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3  की रिलीज़ डेट आ गई है. जेम्स गन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को 05 मई को रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म से नया टीज़र शेयर किया गया है, जिसमें फुल टू एक्शन होता दिख रहा है.

3. खत्म हुई प्राइम की सीरीज़ 'द बॉयज़ 4' की शूटिंग

Advertisement

अमेज़न प्राइम वीडियो की मशहूर सीरीज़ द बॉयज़ के चौथे पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिल्म के आखिरी शेड्यूल में हैवी एक्शन सीन्स शूट किए गए. अब ये सीरीज़ पोस्ट प्रोडक्शन मोड में चली गई है. इसे इस साल के अंत या अगले साल तक रिलीज़ किया जाएगा.

4. विक्की कौशल-सारा अली की नई फिल्म का टाइटल आ गया

लक्ष्मण उतेकर, विक्की कौशल और सारा अली खान को साथ लेकर एक नई फिल्म बना रहे हैं. जिसका टाइटल भी अनाउंस हो गया है. फिल्म का नाम होगा 'ज़रा हटके, ज़रा बचके'.  ये एक रोमांटिक कॉमेडी बताई जा रही है. बीते दिनों फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं.

5. शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' की रिलीज़ डेट आई

शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' से उनका फर्स्ट लुक और मूवी की रिलीज़ डेट आ गई है. अली अब्बास ज़फर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 09 जून को रिलीज़ की जाएगी. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी. जिसका टीज़र जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा.

6. सलमान खान की फिल्म के सेट पर लड़कियों के लिए बने रूल

पलक तिवारी सलमान खान की 'फिल्म किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में पलक ने बताया कि सलमान की फिल्मों के सेट पर लड़कियों के ड्रेसिंग को लेकर रूल सेट होते हैं. कोई भी लड़की उनके सेट पर डीप नैकलाइन वाले कपड़े नहीं पहन सकती. ऐसा उन्होंने सलमान की फिल्म 'अंतिम' के सेट पर काम करते हुए देखा था.

7. वरुण धवन-कृति सैनन की 'भेड़िया'  का सीक्वल आएगा

वरुण धवन की फिल्म भेड़िया का सीक्वल अनाउंस हो गया है. जियो स्टूडियो ने अपने बिग प्रोजेक्ट्स में 'भेड़िया 2' की भी अनाउंसमेंट की है. भेड़िया पिछले 24 नवंबर को रिलीज़ हुई थी. इसमें वरुण धवन के साथ कृति सेनन थीं. इस फिल्म को दर्शकों का ठीक- ठाक प्यार मिला था.

वीडियो: दी सिनेमा शो: किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने कहा, मूवी नहीं चली तो क्या होगा

Advertisement