फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरें एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
'जवान' का 'नॉट रमैया वस्तावैया' देख लोगों ने क्या कहा?
लोग गाने के लास्ट शॉट को खूब पसंद कर रहे हैं. जिसमें शाहरुख अपनी गर्ल गैंग के साथ स्क्रीन पर दिखाई देते हैं.
.webp?width=360)

#'नॉट रमैया वस्तावैया' गाने पर लोगों के रिएक्शन्स
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का तीसरा गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' आ चुका है. जिसे सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन मिला है. कुछ इसे अच्छा बता रहे हैं तो कुछ बकवास. कुछ शाहरुख के डांस स्टेप्स पर भी कमेंट कर रहे हैं. एक यूज़र ने ट्वीट किया, ''ये क्या डांस स्टेप्स हैं, 'जवान' का एक और डिज़ास्टर सॉन्ग.'' एक ने लिखा, ''क्या कैची ट्यून्स और एनर्जी है.'' एक ने लिखा, ''ये तो डांस ट्रैक है. बढ़िया गाना.'' लोग गाने के लास्ट शॉट को खूब पसंद कर रहे हैं. जिसमें शाहरुख अपनी गर्ल गैंग के साथ स्क्रीन पर दिखाई देते हैं. गाने के लास्ट में ही अनाउंस किया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा.
# 'रिस्की रोमियो' में कृति खरबंदा-सनी सिंह
सनी सिंह और कृति खरबंदा अबीर सेन गुप्ता की फिल्म 'रिस्की रोमियो' में दिखाई देने वाले हैं. जिसकी अनाउंसमेंट हो चुकी है. इस साल के अंत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी. फिलहाल इसके प्लॉट को लेकर कुछ पता नहीं चला है.
# आमिर खान, राजकुमार संतोषी के साथ करेंगे कोलैबरेट
आमिर खान और फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी 30 साल बाद कोलैबरेट करने जा रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'अंदाज़ अपना-अपना' फिल्म के बाद आमिर और राजकुमार एक साथ दो फिल्मों के लिए कोलैबरेट करेंगे. जिसमें से एक फिल्म साल 2024 के क्रिसमस पर रिलीज़ की जाएगी. जनवरी 2024 से ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी. वहीं दूसरी पिक्चर साल 2025 में फ्लोर पर आएगी. फिल्म को आमिर खान ही प्रड्यूस करेंगे.
# 01 सितंबर को जापान में रिलीज़ होगी 'पठान'
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान', बांग्लादेश के बाद अब जापान में रिलीज़ होने वाली है. मेकर्स ने अनाउंस किया कि फिल्म 01 सितंबर को जापान के 78 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की जाएगी.
# 'टाइगर नागेश्वर राव' से नूपुर का फर्स्ट लुक आया
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन, रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में दिखाई देंगी. फिल्म से नूपुर का फर्स्ट लुक आया है. टाइगर नागेश्वर राव में नूपुर के किरदार का नाम होगा सारा. इस पैन इंडिया फिल्म को 20 अक्टूबर से थिएटर्स में देख सकेंगे.
# विजय के बेटे जेसन बनेंगे डायरेक्टर
थलपति विजय के बेटे जेसन विजय बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. लाइका प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म को जेसन डायरेक्ट करेंगे. मूवी का टाइटल फिलहाल तय नहीं हुआ है. जल्द ही इसकी बाकी डीटेल्स और टाइटल की अनाउंसमेंट की जाएगी.
# गेटी थिएटर में 'जवान' का मॉर्निंग शो
शाहरुख खान का फैन क्लब मुंबई के गेटी गैलेक्सी थिएटर में 'जवान' का सुबह 06 बजे का अर्ली मॉर्निंग शो ऑर्गनाइज़ करवाएंगे. फैन क्लब का दावा है कि अगर ऐसा होता है तो 'जवान' वो पहली फिल्म होगी, जिसका 06 बजे सुबह का शो इस थिएटर में चलाया जाएगा.
# 'भूल-भुलैया 3' पर बोले अनीस बज़्मी
डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने 'भूल-भुलैया 3' पर बात की है. उन्होंने कहा, 'भूल-भुलैया 3' को आने में अभी टाइम लगेगा. अनीस ने बताया कि अभी भी फिल्म राइटिंग प्रोसेस में हैं. अभी इसकी रिलीज़ को लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की जवान का ट्रेलर आने से पहले जनता ने RCE को टैग कर फनी मीम शेयर किए






















