The Lallantop

बनने से पहले ही 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को 30 करोड़ का नुकसान हो गया

'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' फिल्म की किस्मत खराब चल रही है. पहले तो फिल्म काफी समय तक ठंडे बस्ते में रही. फिर विकी ने फिल्म छोड़ी. अब खबर आ रही है कि मूवी के बनने से पहले ही मेकर्स को 30 करोड़ का नुकसान हो गया.

Advertisement
post-main-image
विकी कौशल ने कुछ साल पहले The Immortal Ashwatthama फिल्म अनाउंस की थी.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. टॉम की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' दो दिन पहले रिलीज़ होगी

टॉम क्रूज़ की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग, पार्ट वन' की रिलीज़ प्री-पोन कर दी गई है. पहले इसे 14 जुलाई को रिलीज़ किया जाना था मगर अब ये 12 जुलाई को रिलीज़ होगी. फिल्म में टॉम क्रूज़ गज़ब का एक्शन करते दिखाई देंगे.

Advertisement

2. 'ये मेरी फैमिली' के दूसरे सीज़न की हुई अनाउंसमेंट

'द वायरल फीवर' के फेमस शो 'ये मेरी फैमिली' के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हो गई है. इसे अमेज़न मिनी टीवी पर रिलीज़ किया जाएगा. इस कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ के पहले सीज़न में मोना सिंह, सौरभ खन्ना और प्रसाद रेड्डी जैसे एक्टर दिखाई देंगे.

3. शरद केलकर को दी थी शाहरुख ने बड़े काम की सलाह

Advertisement

एक्टर शरद केलकर ने बताया कि सालों पहले शाहरुख खान ने उन्हें एक सलाह दी थी. उन्होंने बताया करीब 15 साल पहले एक इवेंट में शाहरुख से वो मिले थे. जहां उन्होंने शरद से काम को लेकर बात की थी. कहा था कि उन्हें जितना पैसा मिलता है वो उससे ज़्यादा काम करते हैं. शरद ने बताया कि उस वक्त शाहरुख उन्हें नहीं जानते थे. मगर वो बतौर एक्टर उनकी बहुत रिस्पेक्ट करते थे.

4. ऐश्वर्या राजेश की फिल्म 'फरहाना' का टीज़र आ गया है

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश की फिल्म 'फरहाना' का टीज़र आ गया है. इसे 'कार्थी' और 'तेहरान' बनाने वाली ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने बनाया है. कहानी एक मुस्लिम लड़की फरहाना की है. जो पैसों के लिए कॉल सेंटर में काम करती है. नेल्सन वेंकटेश के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 12 मई को रिलीज़ होगी.

5. 'पीएस-2' को लोगों ने 'बाहुबली 2' से अच्छा बता दिया

मणि रत्नम की फिल्म 'पीएस-2' आज रिलीज़ हो चुकी है. ट्विटर पर इसको मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. एक शख्स ने जूनियर एनटीआर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''मैंने 'पीएस-2' देखने का प्लान इसलिए कैंसिल कर दिया क्योंकि मैं थिएटर में सोना नहीं चाहता.'' वहीं कुछ लोग फिल्म की बहुत तारीफ भी कर रहे हैं. एक ने लिखा, ''मास्टर डायरेक्टर मणिरत्नम की मास्टरपीस फिल्म 'पीएस 2'. एआर रहमान का बैकग्राउंड म्यूज़िक. सारी कास्ट एंड क्रू के लिए कूडोज़.'' कई लोगों ने इसे इस दशक की बेस्ट फिल्म बताया. मणि रत्नम को इंडियन सिनेमा का सबसे बेहतरीन डायरेक्टर बता दिया. लोगों ने 'पीएस-2' को 'बाहुबली 2' से अच्छी फिल्म बताया है. हमें ये फिल्म कैसी लगी इसके लिए आप हमारे चैनल पर 'पीएस-2' का रिव्यू देख सकते हैं.

6. 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को 30 करोड़ का नुकसान हो गया

विकी कौशल ने कुछ साल पहले The Immortal Ashwatthama फिल्म अनाउंस की थी. मगर पिक्चर की किस्मत खराब चल रही है. पहले तो फिल्म काफी समय तक ठंडे बस्ते में रही. फिर पता चला कि विकी ने फिल्म छोड़ दिया. अब एक और खबर आ रही है कि मूवी के बनने से पहले ही मेकर्स को 30 करोड़ का नुकसान हो गया. पिकंविला की रिपोर्ट के मुताबिक रॉनी स्क्रूवाला फिल्म को प्रड्यूस करने वाले थे लेकिन उन्होंने हाथ खींच लिया. इस बीच डायरेक्टर आदित्य धर लगातार फिल्म के लिए प्रड्यूसर खोज रहे थे. फिर जियो स्टूडियो ने फिल्म को प्रड्यूस करने की बात कही. पर वो विकी को बतौर हीरो नहीं चाहते थे, इस वजह से आदित्य, जूनियर एनटीआर, यश जैसे सुपरस्टार्स के पास फिल्म का आईडिया लेकर पहुंचे, पर बात नहीं बनी. फिर रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया. उन्होंने ना हां कहा, न ही इनकार किया. टीम स्क्रिप्ट पर काम कर रही थी. प्री-प्रोडक्शन का काम चालू था. लेकिन अब जियो ने भी प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक जियो को नहीं लगता कि फिल्म बजट रिकवरी जितनी कमाई कर पाएगी. पिछले तीन सालों से फिल्म की कुछ-कुछ तैयारियां चल रही थीं. जिसकी वजह से इसे 30 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे, रेगुलर सीन्स की शूटिंग नहीं होगी

Advertisement