The Lallantop

ए. आर. मुर्गदास की धांसू फिल्म में अक्षय का कैमियो होगा

मुर्गदास ने बताया कि उन्होंने बहुत पहले एक फैंटेसी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी.

Advertisement
post-main-image
अक्षय कुमार

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह आप नीचे पढ़ सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# ए. आर. मुर्गदास की फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो होगा

फिल्ममेकर ए. आर. मुर्गदास की फिल्म 'अगस्त 16, 1947' रिलीज़ होने वाली है. इसी फिल्म के प्रमोशन के समय मुर्गदास ने बताया कि उन्होंने बहुत पहले एक फैंटेसी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी. ये फिल्म बंदरों पर आधारित थी. अब वो इसी फिल्म पर फिर से काम शुरू करने वाले हैं. इस फिल्म को बंदरों के साथ ही शूट किया जाएगा. मुर्गदास ने ये भी बताया कि इस फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो होगा.

Advertisement

# 'वॉर 2' में ऋतिक के साथ एक्शन करेंगे जूनियर एनटीआर?

बॉलीवुड फिल्मों की डूबती नैया बचाने के लिए मेकर्स साउथ सितारों का सहारा ले रहे हैं. सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में वेंकटेश तो थे ही. फिर इसके गाने 'येंतम्मा' में राम चरण का कैमियो भी हो गया. अब आज सवेरे खबर आई कि आदित्य चोपड़ा अपने स्पाई यूनिवर्स में जूनियर एनटीआर को जोड़ने वाले हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर होंगे. दोनों सुपरस्टार्स फिल्म में तगड़े एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स हैं कि ऋतिक और NTR के बीच जो एक्शन फेस ऑफ होने वाला है, वो फिल्म की हाइलाइट होगा. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं की है लेकिन फैन्स अभी से ही ऋतिक और जूनियर एनटीआर को एक साथ एक स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं.

# सलमान खान की पिक्चर के लिए राम चरण फ्री में नाचे

Advertisement

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने 'येंतम्मा' में रामचरण का कैमियो है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस गाने के लिए रामचरण ने कोई फीस नहीं ली है. दरअसल, सलमान चिरंजीवी और राम चरण के अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' में कैमियो भी किया था. जिसके लिए सलमान ने कोई पैसा नहीं लिया था. इसी फेवर को ध्यान में रखते हुए राम ने भी 'येंतम्मा' गाने के लिए कोई फीस नहीं ली है.

# प्रभास की 'आदिपुरुष' के पोस्टर के खिलाफ FIR दर्ज

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के मेकर्स की समस्याएं ही खत्म नहीं हो रही हैं. मुंबई में मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि 'आदिपुरुष' के पोस्टर से हिंदू भावनाएं आहत हुई हैं. कहा है कि पोस्टर में राम को बिना जनेऊ के दिखाया गया है, सीता ने सिंदूर नहीं लगाया है, जबकि ये सभी चीज़ें हिन्दू धर्म का अहम हिस्सा हैं.

# एम. एम. कीरवानी के साथ कोलैबरेट करेंगे अजय देवगन

RRR के गाने Naatu Naatu के कम्पोज़र MM. Keeravani अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' का म्यूज़िक कंपोज़ करने जा रहे हैं. इस बारे में बात करते हुए कीरवानी ने कहा कि उन्हें नीरज पांडे ने अजय देवगन की फिल्म ऑफर की. वो बिना किसी हिचकिचाहट के उस फिल्म का म्यूज़िक करने को तैयार हो गए. कीरवानी पहले भी नीरज पांडे की फिल्में 'स्पेशल 26' और 'बेबी' जैसी फिल्मों का म्यूज़िक बना चुके हैं.

# स्वास्तिका मुखर्जी ने प्रड्यूसर के खिलाफ दर्ज की शिकायत

स्वास्तिका मुखर्जी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'शिबपुर' के को-प्रड्यूसर संदीप सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान संदीप ने उन्हें धमकी भरे मेल भेजे. उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की. उनकी मॉर्फ फोटोज़ भेजकर उसे अश्लील वेबसाइट्स पर अपलोड करने की धमकी भी दी. इसके बाद स्वास्तिका ने पुलिस में संदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

# चोट से रिकवर होकर शूटिंग सेट पर पहुंचे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को 'प्रोजेक्ट के' के सेट पर चोट लगी थी. जिसके बाद उन्होंने कुछ दिन रेस्ट किया. चोट सही होने और कुछ दिनों के रेस्ट के बाद अमिताभ ने वापिस शूटिंग शुरू कर दी है. अमिताभ ने पोस्ट करके बताया कि वो वापिस सेट पर आ चुके हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख, सलमान, ऋतिक के स्पाई यूनिवर्स में अब जूनियर एनटीआर की एंट्री भूचाल ला देगी

Advertisement